{"_id":"6079da408ebc3ef10744e8af","slug":"home-isolation-facility-for-symptomatic-infected-from-today-city-office-news-ali2612616119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्षण रहित संक्रमितों को आज से होम आइसोलेशन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्षण रहित संक्रमितों को आज से होम आइसोलेशन की सुविधा
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और सीमित संसाधनों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लक्षण रहित कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है। आज से जिले में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। हालांकि, इसका लाभ गंभीर लक्षण वाले मरीजों को नहीं मिलेगा। उनको कोविड अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।
बता दें कि पिछले साल भी कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिला प्रशासन ने इस व्यवस्था को शुरू किया था। मगर, कई जगह शिकायत मिलीं थी कि संक्रमित व्यक्ति कोविड नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह में इस नियम को खत्म कर दिया गया था। जिले में होम आइसोलेशन में रहते हुए बीते साल 3474 मरीज ठीक हुए थे।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कंट्रोल रूम व स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जनपद में शनिवार से लक्षण रहित कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की सुविधा शुरू की जाए। जिनको लक्षण हैं, उनको इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा तथा जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में जाएगा। वह पूरी तरह नियमों का पालन करेगा। कंट्रोल रूम निगरानी करेगा, जो व्यक्ति इसका पालन नहीं करेगा, उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस शर्त पर मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा
कोरोना संक्रमित मरीज के घर में एक अतिरिक्त शौचालय की व्यवस्था, कमरे की अलग व्यवस्था होनी चाहिए। परिवार का एक युवा सदस्य मरीज की कोविड नियमों के तहत देखभाल की जिम्मेदारी लेगा। साथ ही होम आइसोलेशन की किट भी लेनी होगी। मरीज ठीक होने तक परिवार वालों के संपर्क में नहीं आएगा। परिवार के अन्य सदस्य भी जांच कराएंगे। अगर, कोई भी सदस्य खुद में लक्षण महसूस करता है तो उसे तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देकर अपनी जांच करानी होगी।