{"_id":"60997cb78ebc3ec0da564a7c","slug":"home-isolate-patients-will-get-oxygen-only-from-kc-radhika-plant-city-office-news-ali2628434118","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेट मरीजों को सिर्फ केसी राधिका प्लांट से मिलेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेट मरीजों को सिर्फ केसी राधिका प्लांट से मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
राधा गैस प्लांट, कासिमपुर पर मचे बवाल को डीएम ने कुछ हद तक थाम दिया है। अब वहां किसी भी होम आइसोलेट मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल नहीं किया जाएगा। प्लांट बंद रहेगा। वहां उत्पादन होने वाली संपूर्ण ऑक्सीजन सीधे अस्पतालों को सिटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में सप्लाई होगी। वहीं, होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन गैस सिलिंडर दिलाने की व्यवस्था तालानगरी स्थित केसी व राधिका गैस प्लांट से की गई है। इसके लिए मरीज के दस्तावेज पहले व्हाट्सएप करने होंगे।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि राधा गैस प्लांट, कासिमपुर पर व्यक्तिगत रिफिलिंग तत्काल प्रभाव से बंद की गई है। जिले के सभी ऑक्सीजन गैस प्लांट पर नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी 8 घंटे के अंतराल पर 24/7 लगाई गई है। यदि किसी ऑक्सीजन प्लांट पर लापरवाही अथवा कालाबाजारी/दलाली की शिकायत प्राप्त होती है तो उस क्षेत्र के उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जनपद में ऑक्सीजन गैस के वितरण पर परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण के नेतृत्व में जो टीम बनाई गई है, वह होम आइसोलेट मरीज के दस्तावेज सत्यापित करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट अपने स्तर से समस्त ऑक्सीजन प्लांटों को लिस्ट उपलब्ध कराएंगे, जिससे ऑक्सीजन गैस समस्त प्लांटों से वितरित हो सके।
विज्ञापन
होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन जरूरत होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिया अहमद खान (9313973410) एवं प्रबल भटनागर (7669387669) को व्हाट्सएप पर दस्तावेज भेज सकते हैं। इस शिफ्ट में इन दोनों की ड्यूटी रहेगी। शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक नीरेश पाठक (9719054750) एवं जितेंद्र सिंह (9634571983) पर दस्तावेजों को व्हाट्सएप किया जा सकता है।
दस्तावेज में मरीज का नाम, मोबाइल नंबर, पहचान संबंधी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, वाहन लाइसेंस में से कोई एक, मरीज की ऑक्सीजन सैचुरेशन रिपोर्ट, कोविड की रिपोर्ट/सीटी स्कैन रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भेजनी होगी।