{"_id":"64a9b3f661719fc88f086114","slug":"home-guard-sleeping-at-petrol-pump-died-under-suspicious-circumstances-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-24-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेट्रोल पंप पर सो रहे होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेट्रोल पंप पर सो रहे होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Sun, 09 Jul 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
कस्बा दादों निवासी होमगार्ड विजय पाल सिंह (56) पुत्र रामजीलाल की शुक्रवार की रात पेट्रोल पंप पर सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रोजाना की तरह रात में कस्बा दादों के छर्रा सांकरा मार्ग स्थित जय अंबे किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर एक कमरे में सो रहे थे।
विजयपाल सिंह ड्यूटी के बाद रात में पेट्रोल पंप पर चौकीदार की नौकरी करते थे। शुक्रवार की रात वह पेट्रोल पंप पर सो रहे थे। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सेल्समैन ने कमरा खोला तो वे चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले। सेल्समैन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व परिजनों को दी।
होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार बेटे व बेटी को छोड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।