{"_id":"64a952b856a0342612069d95","slug":"home-guard-body-found-in-petrol-pump-room-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेट्रोल पंप के कमरे में मिला होमगार्ड का शव, आंख-मुंह से निकल रहा था खून, चौकीदारी करता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेट्रोल पंप के कमरे में मिला होमगार्ड का शव, आंख-मुंह से निकल रहा था खून, चौकीदारी करता था मृतक
Sat, 08 Jul 2023 05:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:42 PM IST
सार
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सेल्समैन ने जैसे ही कमरा खोला, तो होमगार्ड चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की आंख व मुंह से खून निकल रहा था। सेल्समैन ने मामले की सूचना पुलिस व होमगार्ड के परिजन को दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के कस्बा दादों निवासी विजय पाल सिंह पुत्र रामजीलाल थाना दादों में ही होमगार्ड के पद पर तैनात था। मृतक ड्यूटी के बाद रात में पेट्रोल पंप पर चौकीदार की नौकरी करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को कस्बा दादों के छर्रा सांकरा मार्ग स्थिति जय अंबे किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर एक कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सेल्समैन ने कमरा खोला, तो होमगार्ड चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की आंख व मुंह से खून निकल रहा था। सेल्समैन ने मामले की सूचना पुलिस व होमगार्ड के परिजन को दी। होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे चार बेटे एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन