फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   home delivery start to break corona chain

राशन वितरण में होम डिलीवरी, कॉल और टोकन सिस्टम से तोड़ेंगे कोरोना की चेन

Wed, 29 Apr 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
home delivery start to break corona chain
उस्मानपाड़ा रेड जोन में सभी लाभार्थियों को राशन होम डिलीवरी कर पहुंचाया जाएगा
विज्ञापन

पूरे जनपद में राशन वितरण से एक दिन पहले टोकन बांटेंगे डीलर, एक समय पर 20 से लोगों को ही बुलाया जाएगा
राहुल दक्ष, अलीगढ़।
उस्मानपाड़ा रेड जोन के कुरैशियान मोहल्ला के चार लोगों को राशन डीलर की दुकान से लगे कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। बदलाव के तहत राशन वितरण में होम डिलीवरी, कॉल और टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है। एक मई से होने वाले राशन वितरण के दौरान इस व्यवस्था को लागू करने का मूल उद्देश्य कम से कम लोगों को राशन दुकान पर बुलाना, अधिक से अधिक को होम डिलीवरी के जरिये राशन पहुंचाने का है, जिससे कि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आ पाएं।
कोरोना संक्रमण के प्रकोप से मौत के आगोश में समाये उस्मानपाड़ा के 55 वर्षीय मीट कारोबारी के बारे में जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि उक्त व्यक्ति इलाके के राशन डीलर के पास राशन लेने गया था। इसके बाद वहां लाइन में लगे लोगों की जांच कराई गई तो उसमें से चार लोग पॉजिटिव मिले। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को राशन व्यवस्था वितरण व्यवस्था को लेकर समीक्षा हुई। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के मुताबिक होम डिलीवरी, कॉल और टोकन सिस्टम का प्लान तैयार किया गया है। रेड जोन उस्मानपाड़ा में जितने भी राशन डीलर हैं उनको अपनी-अपनी दुकान से संबंधित सभी लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन सभी के घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। 10 मई तक पूरे जोन में राशन बांटने का समय कोटेदार को दिया गया है। कोटेदार लोडिंग टैंपो में राशन और इलेक्ट्रिक कांटा सहित ई-पॉश मशीन लेकर घर-घर पहुंचेंग्रे।
विज्ञापन

वहीं, बाकी बचे पूरे जनपद में एक दिन पहले कोटेदार द्वारा टोकन बांटे जाएंगे। टोकन एक-एक घंटे की अवधि के होंगे। मसलन सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच के टोकन जिन लोगों के पास होंगे, वही राशन लेने आएंगे। एक समय में दुकानदार 20 लाभार्थियों को ही आने के लिए टोकन देगा। उक्त 20 लाभार्थियों के राशन लेकर जाने के बाद अगले 20 (जिनके पास टोकन होगा) पहुंचेंगे। यह प्रतिबंधित एरिया जयगंज और धौर्रा माफी में भी लागू रहेगी। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित इलाके के मजिस्ट्रेट, थाना पुलिस, ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों की होगी। किसी भी प्रकार से अगर एक साथ तय संख्या से अधिक भीड़ जुटती मिली तो संबंधित अधिकारी, कोटेदार या पुलिस के खिलाफ जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्था का मूल उद्देश्य लोगों के बीच दूरी बनाए रखने का है। साथ ही जनता से भी अपील है कि वह राशन लेने के लिए हड़बड़ी न दिखाएं। जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। व्यवस्था के तहत धैर्य रखते हुए वह राशन लेने के लिए कोटेदार के पास पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed