फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holiday in Aligarh schools on January 27 due to cold wave

School closed: शीतलहर-ठंड से फिर बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां, सभी बोर्ड के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Fri, 26 Jan 2024 07:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 07:46 PM IST
सार

27 जनवरी को जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल बंद रहेंगे, जबकि अगले दिन रविवार को स्कूल अवकाश रहता है। इस प्रकार अब स्कूलों में 27 व 28 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों के 29 जनवरी को खुलने की सम्भावना है।

विज्ञापन
Holiday in Aligarh schools on January 27 due to cold wave
स्कूल में छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहर व ठंड से सभी बोर्ड के सभी स्कूलों की छुट्टियां दो दिन बढ़ा दी गई हैं। डीएम ने 27 जनवरी को कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। अब स्कूल 29 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन

आदेश
अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश दिनांक 26 जनवरी 2024 के अनुपालन में अत्यधिक शीतलहर एवं ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य समस्त बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई के कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का 27 जनवरी को अवकाश घोषित किया जाता है। 
विज्ञापन


विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर विभागीय, विद्यालय सम्बन्धित कार्यों का सम्पादन करेंगे। बीएसए ने सभी प्रकार के विद्यालयों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन रहेंगे स्कूल बंद 
27 जनवरी को जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल बंद रहेंगे, जबकि अगले दिन रविवार को स्कूल अवकाश रहता है। इस प्रकार अब स्कूलों में 27 व 28 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों के 29 जनवरी को खुलने की सम्भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed