फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   holi tola of rss

Aligarh: रंगों से सराबोर हुआ शहर, होली गीतों पर झूमे स्वयंसेवक, गूंजे भारत माता की जय के जयकारे

Thu, 13 Mar 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 10:13 PM IST
सार

होली का टोला गिलहराज जी मंदिर अचल ताल से मदार गेट, फूल चौराहा, बड़ा बाजार, अब्दुल करीम चौराहा, रेलवे रोड, दुबे का पड़ाव होते हुए अचल ताल रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
holi tola of rss
आरएसएस का होली का टोला - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली टोला 13 मार्च को अलीगढ़ शहर में धूमधाम से निकाला गया। भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकारे के साथ देश प्रेम और होली गीतों पर हजारों स्वयंसेवक गुलाल उड़ाते रहे।

विज्ञापन


विभाग सह संघचालक ललित कुमार और विभाग प्रचारक गोविंद के नेतृत्व में निकला टोला गिलहराज जी मंदिर अचल ताल से मदार गेट, फूल चौराहा, बड़ा बाजार, अब्दुल करीम चौराहा, रेलवे रोड, दुबे का पड़ाव होते हुए अचल ताल रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ। विभाग प्रचारक गोविंद ने बताया कि अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का संदेश देने वाले होली के इस पावन पर्व पर संघ का होली टोला पिछले 43 वर्षों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


टोले में महानगर संघचालक अजय सर्राफ, कार्यवाह रतन कुमार मित्र, महानगर प्रचारक विक्रान्त, धीरज कुमार, प्रीतम सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र पतंजलि, देवेंद्र हनुमान, प्रशांत शास्त्री, महानगर प्रचार प्रमुख दलवीर सिंह, सह प्रचार प्रमुख सुधीर शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, संदीप अग्रवाल, मधुकर आर्य, सांसद सतीश गौतम, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, राजीव शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. निशित शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed