{"_id":"67ce730c46c382d00e01ad82","slug":"holi-and-diwali-celebrated-on-ind-vs-nz-final-victory-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Final: भारत की जीत पर मनी होली और दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी, उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs NZ Final: भारत की जीत पर मनी होली और दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी, उड़ाया गुलाल
Mon, 10 Mar 2025 10:35 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:35 AM IST
सार
जडेजा के चौके से जैसे भारत जीता क्रिकेट प्रेमी खुशी में उछल पड़े। महुआ खेड़ा मैदान पर भारत की जीत पर प्रशिक्षुओं ने जश्न मनाया। दोधपुर में आगा यूनुस ने मिठाई बांटी। मामू भांजा में व्यापारियों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
सेन्टर प्वाइंट चौराहे पर भारत की जीत पर जश्न मनाते युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
होली भले ही 14 मार्च को हो, लेकिन 9 मार्च को शहर में भारत की जीत पर गुलाल से होली खेली गई। दुबई में भारत के चैंपियंस ट्रॉफी का सुल्तान बनने पर खूब पटाखे छोड़े गए। एक साथ होली और दिवाली सा नजारा दिखा। क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटी। सेंटर प्वाइंट पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
जडेजा के चौके से जैसे भारत जीता क्रिकेट प्रेमी खुशी में उछल पड़े। महुआ खेड़ा मैदान पर भारत की जीत पर प्रशिक्षुओं ने जश्न मनाया। दोधपुर में आगा यूनुस ने मिठाई बांटी। मामू भांजा में व्यापारियों ने खुशी मनाई। ललित उपाध्याय ने कहा कि भारतीय टीम ने होली को और रंगीन कर दिया। आरएसएस कार्यालय द्वारिकापुरी में घोष वादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षक अजय शर्मा ने कहा कि भारत के स्पिन गेंदबाजों ने अपने जाल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को फंसाया। रिंकू सिंह के कोच मसूदुज्जफर अमीनी ने कहा कि रोहित, शुभमन, अक्षर, श्रेयस, राहुल की बल्लेबाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। माहेश्वरी सुपर किंग्स टीम के स्वामी संजय माहेश्वरी ने कहा कि यह जीत रोहित शर्मा और विराट कोहली के करिअर को संजीवनी देने का काम करेगी। श्री वार्ष्णेय मंदिर में सेवादारों ने जीत का जश्न मनाया। अचल ताल इलाके में तिरंगा लहराकर खुशियां मनाई गई।