फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hit on JE's Ear by shoes say, deputy sabhapati

जूता खींचकर जेई के कान पर मारना था : उप सभापति

Tue, 08 Sep 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hit on JE's Ear by shoes say, deputy sabhapati
जवाहर भवन सभागार में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर मो फुरकान और सहायक नगर आयुक्त के समक्ष - फोटो : CITY OFFICE
- कार्यकारिणी सदस्य अलका गुप्ता को उपसभापति पुष्पेंद्र जादौन ने दी ‘खतरनाक सलाह’
विज्ञापन

- महापौर ने अफसर से कहा- कसम खुदा की, आपको कमरे से बाहर नहीं निकलने दूंगा
- नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में माननीयों ने लांघी शब्दों की मर्यादा, अफसरों पर भड़के महापौर, उपसभापति
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हंगामेदार रही। महापौर और उपसभापति से लेकर अन्य सदस्यों ने अफसरों पर जमकर भड़ास निकाली। शब्दों की मर्यादा भी ताक पर रख दी गई। महापौर ने एक अफसर से कहा कि कसम खुदा की, कह रहा हूं कि आपको कमरे से बाहर नहीं निकलने दूंगा। वहीं, सदस्य अलका गुप्ता द्वारा एक मामला उठाने पर उपसभापति पुष्पेंद्र जादौन ने अलका गुप्ता से कहा कि जूता खींचकर जेई के कान में दे मारतीं।
कार्यकारिणी सदस्य शबाना असलम ने जेई कपिल के स्थानांतरण का मामला उठाया तो महापौर मो. फुरकान फट पड़े। उन्होंने कहा कि मेरे कहने के बावजूद जेई कपिल का स्थानांतरण कर दिया गया। मेरे पत्र का जवाब तक अधिकारी नहीं देते हैं। उन्होंने निगम के अधिकारी को लक्ष्य करके कहा कि ‘कसम खुदा की कह रहा हूं कि आपको कमरे से बाहर नहीं निकलने दूंगा।’ चुप इसलिए हूं कि नगर निगम चलाना चाहता हूं। कोरोना का काल है और नहीं चाहता हूं कि अलीगढ़ से कोई गलत संदेश बाहर जाए। शबाना असलम ने जाफरी ड्रेन नाले का भी मुद्दा उठाया और कहा कि आए दिन इस नाले की वजह से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन ने भी आपा खो दिया। असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। अलका गुप्ता सदन को बता रही थीं कि उनके वार्ड में खुदाई कर छोड़ दी गई है। एक आदमी की मृत्यु हुई तो शव ले जाने के लिए रास्ता तक नहीं था। जेई से कहा तो उन्होंने अनसुना कर दिया। इतना सुनते ही उपसभापति पुष्पेंद्र जादौन ने अलका गुप्ता से कहा कि ‘जूता खींचकर जेई के कान पर मारतीं’। महापौर का भी कहना था कि पूरा शहर खुदा पड़ा है। लोगों को बहुत कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति की बैठक में जनता पर यूजर चार्ज थोपने, गलियों की खुदाई व बिना मरम्मत के छोड़ देने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तरह पार्षदों को मोबाइल देने, सचिव की नियुक्ति का औचित्य, पार्कों का सौंदर्यीकरण व महापुरुषों की प्रतिमा की देखभाल, अतिक्रमण, नाले-नालियों का निर्माण व सफाई, नगर निगम की संपत्ति सार्वजनिक करने, प्रेस क्लब के भवन की व्यवस्था, कोविड-19 के दौरान खरीदे गए उपकरण एवं सामान का विवरण, लाल डिग्गी पोखर को स्मार्ट सिटी को देने और अवैध कटान से गंदगी एवं दुर्गंध आदि मुद्दे छाए रहे। हालांकि, कभी तनाव पूर्ण हालात बने तो कभी हंसी-मजाक भी हुआ।
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण नगर आयुक्त कार्यकारिणी की बैठक में नहीं थे। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिकारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते रहे। अध्यक्षता महापौर मो. फुरकान कर रहे थे। मंच पर सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय भी मौजूद थे।
जलमूल्य वृद्धि, एक्सेस बैंक में खाता
खोलने, पशु वधशाला का प्रस्ताव निरस्त
सबहेड...
8 में से 4 प्रस्ताव निरस्त, कुछ बोर्ड के विचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। नगर निगम कार्यकारिणी ने घरेलू जलमूल्य वृद्धि का प्रस्ताव निरस्त कर दिया। वाणिज्यिक जल मूल्य वृद्धि प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड के विचाराधीन भेज दिया। पशु वधशाला के प्रस्ताव को भी निरस्त कर दिया गया। नगर निगम द्वारा एक्सिस बैंक में खाता खोलने के प्रस्ताव को भी सदस्यों ने यह कहकर पारित नहीं होने दिया कि जब राष्ट्रीयकृत बैंक हैं तो प्राइवेट बैंक में खाता खोलने की क्या जरूरत है।
नगर निगम के जवाहर भवन में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में कुल 8 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें से चार पास हो गए और चार पर सदस्यों ने सहमति नहीं दी। नगर निगम के अधिकारी प्रस्ताव लेकर आए थे कि वर्तमान जल मूल्य दरें जून 2001 से लागू हैं। 19 वर्ष से कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू प्रयोग के लिए प्रति एक हजार लीटर या उसके भाग के लिए 5 रुपये किंतु न्यूनतम 75 रुपये प्रति माह लिए जाते हैं। 1 अप्रैल 2021 से इसे बढ़ाकर प्रति एक हजार लीटर या उसके भाग के लिए 15 रुपये किंतु न्यूनतम 300 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव लाया गया था।
व्यावसायिक उपयोग की दरों में भी तीन गुणा वृद्धि का प्रस्ताव है। सदस्यों ने कहा कि कोरोना से जनता पहले से ही परेशान है। गृहकर यूजर चार्ज पहले ही लगा दिए गए हैं। अब किसी भी तरह की बढ़ोतरी ठीक नहीं है। कार्यकारिणी सदस्य व्यावसायिक उपयोग के जल को बोर्ड के विचाराधीन भेज दिया। तस्वीर महल के पास प्रेस क्लब भवन के प्रस्ताव भी निरस्त कर दिया गया क्योंकि वह जगह किसी अन्य के नाम आवंटित है। सदस्यों ने कहा कि प्रेस क्लब की व्यवस्था किसी और जगह पर की जाए। अतिक्रमण हटाओ अभियान का कार्यकारिणी सदस्यों ने समर्थन किया और कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि किसी गरीब का नुकसान न हो। इलेेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए ग्राम एलमपुर में अवस्थापना विकसित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई।

नगर से डेयरियों को हटाने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया लेकिन कहा गया है कि डेयरी संचालकों को समय दिया जाए और जगह का भी इंतजाम किया जाए। सीवर शुल्क वृद्धि के प्रस्ताव को बोर्ड के विचारार्थ भेज दिया गया। वर्तमान समय में इसकी घरेलू दरें 200 रुपये अथवा भवन के वार्षिक मूल्यांकन का 2 प्रतिशत (दोनों में जो अधिक हो) है। जबकि प्रस्तावित दरें 600 रुपये अथवा भवन के वार्षिक मूल्यांकन का 3 प्रतिशत (दोनों में जो अधिक हों) हैं। वर्तमान में घरेलू दरें भवन के वार्षिक मूल्यांकन का 3 प्रतिशत है। प्रस्तावति दरें 900 रुपये अथवा भवन के वार्षिक मूल्यांकन का 5 प्रतिशत (दोनो में जो अधिक हों) है।

जवाहर भवन सभागार में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में नाले में गिरे बच्चों को लेकर बैठक फोटो दिखाती

जवाहर भवन सभागार में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में नाले में गिरे बच्चों को लेकर बैठक फोटो दिखाती - फोटो : CITY OFFICE

जवाहर भवन सभागार में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर मो फुरकान सम्बोधित करते साथ में सहायक ?

जवाहर भवन सभागार में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर मो फुरकान सम्बोधित करते साथ में सहायक ?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed