फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   history-sheeter pressured the teenager to change religion

Aligarh: हिस्ट्रीशीटर ने किशोरी पर धर्म बदलने का बनाया था दबाव, रखा था बंधक, किया था दुष्कर्म

Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
सार

किशोरी को घर में रहने वाला किरायेदार युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस में शिकायत करते हुए जब किशोरी के परिवार ने आरोपी के फोटो पुलिस को दिखाए तो उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा मुल्लापाड़ा इस्लामनगर के हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ सुभान के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा था।

विज्ञापन
history-sheeter pressured the teenager to change religion
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाम बदलकर गभाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले इनामी हिस्ट्रीशीटर ने किशोरी संग दुष्कर्म के साथ-साथ धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया था। यह खुलासा किशोरी ने पुलिस पूछताछ में किया है। इधर, 17 मई को किशोरी के बयान व मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


गभाना क्षेत्र के किसान परिवार की किशोरी को 8 मई को उनके घर में रहने वाला किरायेदार युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस में शिकायत करते हुए जब किशोरी के परिवार ने आरोपी के फोटो पुलिस को दिखाए तो उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा मुल्लापाड़ा इस्लामनगर के हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ सुभान के रूप में हुई। उस पर बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुई एक लूट में 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन


16 मई तड़के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा था। उसकी निशानदेही से किशोरी को मुक्त कराया गया। सीओ गभाना संजीव तोमर के अनुसार किशोरी से पूछताछ में ये उजागर हुआ कि आरोपी उसे फुसलाकर ले जाने के बाद बुर्का पहनाने के साथ उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाता था। विरोध पर उसे बंधक रखा गया। दुष्कर्म किया। मामले में कोर्ट में बयान व मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी परिवार संग भेजी गई है। अब मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed