{"_id":"6826e375b8fc468d080f8231","slug":"history-sheeter-arrested-in-police-encounter-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, किशोरी सकुशल की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, किशोरी सकुशल की बरामद
Fri, 16 May 2025 12:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 May 2025 12:34 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर गभाना के एक गांव निवासी किशोरी के घर में धर्म छिपाकर नाम बदलकर किराए पर रहने आया था। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया और किशोरी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व हिस्ट्रीशीटर गभाना के एक गांव निवासी किशोरी के घर में धर्म छिपाकर नाम बदलकर किराए पर रहने आया था। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र निवासी सुभान उर्फ सलमान की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
सुभान ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुभान को गिरफ्तार कर लिया। घायल हिस्ट्रीशीटर को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सीओ गभाना संजीव कुमार तौमर ने बताया कि थाना गभाना के एक गांव से थाना कोतवाली क्षेत्र का सुभान उर्फ सलमान नाम का हिस्ट्रीशीटर एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। गत रात्रि किशोरी को सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया है। अभियुक्त सुभान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किया, जिससे सुभान घायल हुआ है। उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।