{"_id":"609cc7798ebc3e25fd715b5b","slug":"historian-irfan-habib-is-fully-healthy-he-is-not-corona-positive-someone-spread-rumour-himself-clarified","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहः पूरी तरह स्वस्थ हैं प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब, किसी ने फैलाई कोरोना संक्रमित होने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहः पूरी तरह स्वस्थ हैं प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब, किसी ने फैलाई कोरोना संक्रमित होने की बात
Thu, 13 May 2021 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 13 May 2021 12:00 PM IST
सार
प्रसिद्ध इतिहासकार पद्मभूषण प्रोफेसर इरफान हबीब ने उन बातों का खंडन किया है, जिसमें उनके कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त होने की बात कही गई है। प्रोफेसर हबीब ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें कोई भी संक्रमण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रोफेसर इरफान हबीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध इतिहासकार पद्मभूषण प्रोफेसर इरफान हबीब ने उन बातों का खंडन किया है, जिसमें उनके कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त होने की बात कही गई है। प्रोफेसर हबीब ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें कोई भी संक्रमण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा उनकी पत्नी को भी जो हल्का बुखार हुआ है, उसकी वजह कोरोना वायरस संक्रमण नहीं है, बल्कि वह अन्य किस्म का साधारण बुखार है। जो सज्जन उनके पास हालचाल लेने आए थे उन्होंने उनकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया। वह इस पर कड़ा एतराज जताते हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर इरफान हबीब के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में रही वरिष्ठ प्रोफेसर शीरी मूसवी ने कहा कि उनके पास भी लगातार फोन आ रहे हैं। जिसमें प्रोफेसर इरफान हबीब के स्वास्थ्य के संबंध में पूछा जा रहा है। जबकि प्रोफेसर इरफान हबीब और उनका परिवार पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन