फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hinduvadion blew the effigy of Union Ministers Irani

हिंदूवादियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला

Thu, 09 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hinduvadion blew the effigy of Union Ministers Irani
फूंका पुतला - फोटो : महीपाल ‌सिंह
 देश के विश्वविद्यालयों में विदेशी शिक्षकों से पाठ्यक्रम तैयार कराने के निर्णय के विरोध में हिंदू विद्यार्थी सभा के कार्यकर्ताओं ने टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सामने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का आरोप है कि विदेशी शिक्षा नीति का विरोध करने वाली भाजपा सरकार में आने के बाद विश्वविद्यालयों में विदेशी शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अखिल भारतीय हिंदू विद्यार्थी सभा (अखिल भारतीय हिंदू महासभा की छात्र इकाई) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला वहां फूंका, जहां कुछ महीने पहले वह आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी सभा के मंडल अध्यक्ष सुभाष गोस्वामी ने कहा कि जिस आर्य भट्ट ने पूरी दुनिया को गणित का ज्ञान दिया, उस देश का पाठ्यक्रम विदेशी तय करेंगे। स्मृति ईरानी गणित, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विषयों का पाठ्यक्रम सबसे पहले बदलने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भी कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है और वे लोग इसका विरोध करेंगे। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, दीपक ठाकुर, रश्मि जादौन, तरनी सिंह, प्रगति सिंह, अनुष्का सक्सेना, प्रेम प्रताप सिंह, भूपेंद्र कुमार, पंकज पंडित, प्रह्लाद कुमार, ओमवीर, सोमवीर, विनीत, यतीश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed