{"_id":"577036894f1c1bcb7379b15d","slug":"hindu-leader-dr-worship-arrested-then-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूवादी नेता डॉ. पूजा गिरफ्तार, फिर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूवादी नेता डॉ. पूजा गिरफ्तार, फिर रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
हिंदूवादी नेता डॉ. पूजा गिरफ्तार, फिर रिहा
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलायन की घटना के बाद लोगों से मिलने पहुंची अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्टीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय को स्थानीय प्रशासन ने उनकी टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया और छह घंटे बाद पांच लाख के मुचलके पर छोड़ा गया। पुलिस की कार्रवाई पर डॉ. पूजा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
रविवार को हिंदूवादी नेता डॉ. पूजा शकुन पांडेय, अशोक पांडे, डॉ. कैलाश वर्मा, जयवीर शर्मा एवं सचिन शर्मा कैराना पहुंचे थे। अभी लोगों से मिल ही रहे थे कि पुलिस फोर्स पहुंच गई और उन्हें पुलिस लाइन शामली में बैठाए रखी। डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और छह घंटे तक पुलिस लाइन शामली में रखा गया। शाम करीब साढ़े सात बजे पांच लाख के मुचलके पर उनलोगों को छोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि कैराना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स तैनात है और किसी को पीड़ित लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन वहां की सच्चाई छुपाना चाहती है। वह कैराना के अनुभव से सोमवार को लोगों को अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि वहां सब कुछ ठीक है तो लोगों को वहां जाने क्यों नहीं दे रही।