{"_id":"602ec3948ebc3ee96d155951","slug":"highest-vaccinations-in-iglas-lodha-city-office-news-ali2566262128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : इगलास-लोधा में सबसे अधिक टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : इगलास-लोधा में सबसे अधिक टीकाकरण
विज्ञापन
इगलास एवं लोधा में सबसे अधिक फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवाने पहुंचे। जनपद में लक्ष्य के विरुद्ध 40.23 प्रतिशत कोरोना योद्धा टीका लगवाने पहुंचे। जनपद में बृहस्पतिवार को 23 बूथों पर 2955 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सबसे अधिक इगलास में टीकाकरण हुआ। 227 में से 178 लोग टीका लगवाने पहुंचे।
लोधा में 436 में से 242 लोगों को टीका लगाया गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल में 143 में 41, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में 151 में 39, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 147 में 118 फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवाने पहुंचे। सबसे चिंताजनक स्थित महफूजनगर में रही। वहां 150 में मात्र 3 लोग टीका लगाने पहुंचे। पला साहिबाद में 150 में 9 लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि नगर निगम के बहुत कम कर्मचारी टीका लगवाने पहुंचे। अन्य कई विभाग के लोग भी उदासीन रहे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने का अंतिम मौका है। स्वास्थ्यकर्मी इसका लाभ उठाएं।
पुलिस टीम ने भी लगवाए टीके
बृहस्पतिवार को जिला पुलिस टीम ने भी टीके लगवाए। अस्पताल पहुंचकर एसपी क्राइम डा.अरविंद, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय अनिल समानिया सहित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीके लगवाए।