फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hemp smugglers arrested with cost of Rs 20 lakh one absconding

अलीगढ़: 20 लाख रुपये के डेढ़ क्विंटल गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी

Tue, 16 Feb 2021 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
hemp smugglers arrested with cost of Rs 20 lakh one absconding
पुलिस की गिरफ्तर में गांजा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की। गांधी पार्क थाना क्षेत्र से 20 लाख रुपये के डेढ़ क्विंटल गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। ये तस्कर रविवार को पकड़े गए तस्करों के साथ मिलकर काम करते थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि नशीले पदार्थ का अवैध धंधा करने वालों और तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान छेड़े हुए है। रात में थाना गांधी पार्क पुलिस हाईवे पर अलीनगर कट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ई रिक्शा और मोटरसाइकिल अलीनगर गांव की तरफ से आते दिखाई दिए। लेकिन पुलिस को देखकर ई-रिक्शा गांव की ओर मुड़ने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ। पीछा करके पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जबकि एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार किए गए तस्करों से 150 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बाजार में आंकी जा रही है। इसके अलावा बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि रविवार को थाना क्वार्सी पुलिस ने जो गांजा तस्कर पकड़े थे, उन्हीं के साथ मिलकर काम करते थे। गांजा झारखंड व ओडिशा से मंगवाया है। इसको दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि राज्यों में सप्लाई करते थे। पकड़े गए तस्करों का आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गिरफ्तार हुए
1- सोनू पुत्र कुंवरपाल उर्फ रुकमपाल, नगला धरमा थाना मुरसान, हाथरस
2. अजीत उर्फ राजू पुत्र राजेन्द्र सिंह, मेन रोड, नौरंगाबाद छावनी, थाना गांधीपार्क, अलीगढ़
3- अतुल भारद्वाज उर्फ बंटी शराबी पुत्र सूरजपाल शर्मा, गली न.1 डोरीनगर, थाना गांधीपार्क, अलीगढ़
4- सागर गुप्ता पुत्र किशन गुप्ता, डोरीनगर दुर्गा मंदिर के पास थाना गांधीपार्क, अलीगढ़

ये फरार
1- पिंकी उर्फ अशोक पुत्र सूरजपाल, नट वाली गली नौरंगाबाद छावनी, गांधीपार्क अलीगढ़।

70 किलो गांजा ढाई लाख का, 150 किलो 20 लाख का
रविवार को पुलिस ने 70 किलो गांजा पकड़ा था, जिसकी कीमत प्रेसवार्ता में ढाई लाख रुपये बताई गई थी। यह गांजा झारखंड व ओडिशा से लाया गया था। सोमवार को फिर से पुलिस ने गांजा तस्कर गिरफ्तार किए और प्रेस वार्ता में बताया गया कि 150 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह भी झारखंड व ओडिशा से लाया गया है। यही नहीं, जो गांजा तस्कर पकड़े गए हैं, वह भी पूर्व में पकड़े गए तस्करों के साथ मिलकर काम करते हैं। लेकिन सोमवार को 150 किलो गांजे की कीमत पुलिस ने 20 लाख रुपये आंक दी। अब यह कौन सा गणित है कि गांजे की कीमत में इतना उछाल आ गया। इस बात की खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed