{"_id":"61a5320071df81657e6a0c09","slug":"helpless-people-will-get-support-in-shelter-places-city-office-news-ali2793724175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़- आश्रय स्थलों में मिलेगा बेसहारा लोगों को सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़- आश्रय स्थलों में मिलेगा बेसहारा लोगों को सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी में नगर निगम का आश्रय स्थल बेसहारा लोगों के लिए सहारा बनेगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गूलर रोड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में कोई भी आदमी खुले आसमान के नीचे नहीं सोये, इसके लिए इंतजाम किए जाएंगे।
नगर आयुक्त गौरांग राठी सोमवार को गूलर रोड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां तैनात कर्मियों के ड्यूटी कार्ड बनाने, सीसीटीवी कैमरे संचालित करने, पेयजल आपूर्ति, रजाई गद्दे, शौचालय, प्रकाश, कोविड डेस्क, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर और सुरक्षा आदि का इंतजाम करने के निर्देश दिए। विश्राम करने वाले लोगों की आईडी कार्ड और पूर्ण विवरण रजिस्टर पर अंकित किया जाएगा। खुले में सोने वाले लोगों को आश्रय स्थल में छुड़वाने का इंतजाम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्थायी आश्रय स्थल को सक्रिय कर दिया गया है। ठंड को देखते हुए अस्थाई रैन बसेरा के लिए निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में नगर निगम द्वारा आगरा रोड गांधी पार्क (महिला एवं पुरुष के लिए), गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के पास (महिला एवं पुरुष के लिए) एवं भुजपुरा बाईपास स्थित डूडा चौराहे के पास (पुरुष, महिला एवं बच्चों के लिए) स्थायी आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के समय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, आरपी सिंह, अशोक कुमार भाटी, संजय कुमार, राजेश जैन, देश दीपक और एहसान रब आदि मौजूद थे।