फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   helath state minister annoyed on progress of vaccination

54 प्रतिशत टीका से संतुष्ट नहीं स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Thu, 28 Jan 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
helath state minister annoyed on progress of vaccination
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सलय का निरीक्षण करने पहुचें स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग साथ में द? - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग अलीगढ़ जनपद में टीका के प्रतिशत (54) से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय एवं टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथ का निरीक्षण किया। चिकित्सालय की जरूर तारीफ की और कहा कि मरीजों केे चेहरे पर संतुष्टि का भाव देखकर सुखद अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग बुधवार को निरीक्षण करने महिला चिकित्सालय में पहुंचे। सबसे पहले सीएमओ से पूछा कि 22 जनवरी को कितने केंद्रोें पर टीके लगे। कितना लक्ष्य निर्धारित था। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 24 केंद्र पर लक्ष्य के विरुद्ध 54 प्रतिशत टीके लगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि बहुत कम रह गया। उसके बाद सीएमओ ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा ने टीका केंद्र एवं अस्पताल का निरीक्षण कराया। मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ नवजात की माताओं को 100-100 रुपये आशीर्वाद के रूप में दिए और कहा कि सरकारी योजनाओं का चेक उनके खाते में आ जाएगा। बाद में राज्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के आवास पर जाकर चाय पी। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, शिवनारायण शर्मा, डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर की तरह यहां की व्यवस्था दुरुस्त
निरीक्षण के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में अतुल गर्ग ने महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 25 मरीज एवं उनके तीमारदारों से बातचीत हुई। किसी तरह की एक भी शिकायत सामने नहीं आई। मरीजों के चेहरे पर संतुष्टि का भाव देखकर खुशी अनुभव कर रहा हूं। सफाई व्यवस्था सही है। रोज चादर आदि बदली जाती हैं। डॉक्टर एवं कर्मचारी समय पर राउंड लगाते हैं। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2017 की तुलना में आज डॉक्टर दो गुने डॉक्टर हो गए हैं। बहुत जल्द ही कमी को दूर कर दिया जाएगा। बिना मांगे दवाई आ रही हैं।
योगी जी लड़कों को कम लड़कियों को ज्यादा रुपये देते हैं
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने महिला अस्पताल में छिपैटी की डॉली, घनश्यामपुरी की अन्नू, बड़ा गांव की रीना, रजानगर की सलपिया के बच्चों को आशीर्वाद के रूप में 100-100 रुपये दिए। प्रसव के बाद सभी महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। बड़ा गांव की रीना के पास पहुंचकर स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने पूछा कि लड़का हुआ है या लड़की।
रीना बोली कि लड़का हुआ है तो स्वास्थ्य मंत्री ने हंसते हुए कहा कि दो हजार का नुकसान हो गया। योगी जी लड़कों को कम लड़कियों को ज्यादा पैसे दे रहे हैं। महिलाओं से कहा कि योजनाओं का पैसा जल्द ही उनके खाते में आ जाएगा। दरअसल मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। लड़की होने पर धनराशि 7 हजार रुपये होती है।

संदिग्ध कार से खलबली
महिला अस्पताल में टीका केंद्र के बाहर एक कार मंगलवार से खड़ी थी। काफी खोजबीन के बावजूद कार मालिक नहीं मिला। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पहुंचने वाले थे। आनन-फानन जेसीबी से टोचिंग कर कार को पुलिसकर्मी वहां से हटवा रहे थे। टर्निंग पर जेसीबी कार सहित नहीं मुड़ पाई। इससे मुख्य सड़क पर जाम लग गया। उसी समय स्वास्थ्य राज्यमंत्री की गाड़ी पहुंच गई। आखिरकार स्वास्थ्य राज्यमंत्री को महिला अस्पताल के मुख्य गेट से पैदल ही अंदर आना पड़ा। आनन-फानन कार को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed