फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   heirles woman born baby in hospital

लावारिस महिला ने दिया बेटे को जन्म

Mon, 24 Jun 2019 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
heirles woman born baby in hospital
कई दिनों से मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में घूम रही एक लावारिस महिला ने सोमवार को अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ है लेकिन बोली से लग रहा है कि वह असम क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के विषय में पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

लावारिस महिला की देखरेख कर रहीं सिस्टर निर्मला कहती हैं कि यह महिला कई दिनों से अस्पताल में आती और फिर इधर उधर हो जाती। इसकी स्थिति को देखकर लग रहा था कि इसके गर्भ का समय पूरा हो चुका है और कभी भी प्रसव हो सकता है। महिला को डाक्टरी देखरेख मे लिया गया। चेकअप किए गए। समस्या यह थी कि महिला स्वयं कुछ बता नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

रजिस्टर में औपचारिकताएं पूरी होनी थी। मानव उपकार संस्था से जुड़े फैज अहमद महिला के अभिभावक बने व सभी औपचारिकताएं पूरी करवाईं। इसके बाद सोमवार को महिला को लेबर रूम ले जाया गया। यहां पर महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। बच्चा और मां पूरी तरह सामान्य हैं। सिस्टर निर्मला कहती हैं कि महिला को सुबह चाय, नाश्ता दिया गया। महिला कुछ बताना चाहती है लेकिन उसकी बात यहां पर कोई समझ नहीं पा रहा है। फिलहाल वह चिकित्सीय निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल को बच्चे की सुरक्षा की चिंता
पिछले दिनों महिला अस्पताल में एक महिला ने अपने दो बच्चे पैदा होने का दावा किया और एक बच्चा गायब कर देने का आरोप लगाया। इससे पहले भी कुछ घटनाएं हुई। इनको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तय किया कि जब तक महिला और बच्चे की सुरक्षा में एक महिला पुलिस कर्मी नहीं तैनात होगी, वह उसे प्रसव कक्ष में ही रखेंगे। जिससे वह अस्पताल की सुरक्षा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed