फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heaviest rain of 2024 in Aligarh

Aligarh: अलीगढ़ में तेज बारिश, मकान-दुकान में गया पानी, सड़कें और वाहन डूबे

Fri, 23 Aug 2024 03:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाला-नालियों की सफाई के दावे ध्वस्त दिखे। चोक पड़े नाले-नालियों के कारण हर तरफ पानी भर गया। जलभराव व गंदगी ने लोगों के लिए दुश्वारियां पैदा कर दीं।

विज्ञापन
Heaviest rain of 2024 in Aligarh
अलीगढ़ में तेज बारिश से डूबी सड़क और वाहन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में 23 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई बारिश ने आधे शहर को डुबो दिया। करीब 40 मिनट की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों में भी पानी घुस गया। जलभराव में लोगों के वाहन बंद हो गए। लोग उनको धक्का लगाते नजर आए। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


विज्ञापन

शहर में शुक्रवार की दोपहर में हुई बारिश ने नगर निगम के नाला-नाली सफाई के इंतजामों की पोल खोल दी। जलभराव के कारण कीचड़, गंदगी सड़क पर उफन कर आ गई, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी दुकानों व मकानों में जा घुसा। लोग नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर कोसते रहे। रामघाट रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा चालकों ने जलभराव के चलते किराया दोगुना कर दिया। इस मार्ग पर दुबे का पड़ाव से क्वार्सी चाैराहा तक दस रुपया किराया लगता है, लेकिन उन्होंने 20 रुपये तक किराया वसूला। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बारिश से हुए जलभराव के बाद नगर निगम की टीमें देर शाम तक जलनिकासी के प्रयासों में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में हुआ जलभराव
शहर के दीवानी न्यायालय, रेलवे स्टेशन रोड, पान दरीबा, सेंटर प्वाइंट रोड, मीनाक्षी पुल, सुदामापुरी, छर्रा अड्डा पुल, रामघाट रोड, गांधी आई हाॅस्पीटल, स्वर्ण जयंती नगर, अचल ताल, महेंद्र नगर, 100 फुटा रोड, नगला तिकोना, निधिवन काॅलोनी, सुरेंद्र नगर, सूर्य विहार, शाहजमाल आदि इलाकों में जलभराव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed