{"_id":"5d2e2eed8ebc3e6ca06b64f6","slug":"heavey-rain-in-smarty-city-affected-mass-aligarh-news-ali2085120106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिगाड़ी स्मार्ट सिटी की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिगाड़ी स्मार्ट सिटी की सूरत
विज्ञापन
मंगलवार की शाम हुई झमाझम बारिश का नजारा।
- फोटो : CITY OFFICE
मंगलवार की शाम को तेज हवा के साथ आई तेज बारिश से शहर के खाई डोरा इलाके में एक मकान का छज्जा गिर गया, जिसमें बच्चे बाल बाल बच गए। जबकि नीचे खड़ी स्कूटी क्षति ग्रस्त हो गईं। जयगंज के खाई डोरा में आनंद वर्मा का पुराना मकान है। मंगलवार को बारिश के दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। नीचे खेल रहे बच्चे बाल बाल बच गए। भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने जर्जर भवन स्वामियों को चेतावनी दी है कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।
तेज बारिश के चलते ही जवाहर भवन में लगा पेड़ तिब्बिया हास्पिटल वाले रोड पर गिर गया। गोंडा मोड़ पर नाला टूट गया जिससे उसका पानी आबादी वाले इलाके में भर गया। हड्डी गोदाम इलाके में एक मकान की दीवार गिर गई। इसके साथ ही शहर की बिजली अपूर्ति ठप हो गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में जबरदस्त जलभराव हो गया। न्यू अशोक नगर, सराय मियां, चरखवालान जैसे अन्य इलाकों में बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। शहर की जल निकासी की व्यवस्था देखने के लिए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सीवर पंपिंग स्टेशनों पर छापामार कार्यवाही की। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शाम को अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद जयगंज, सराय हकीम, सराय लबरिया, घुड़िया बाग, मानिक चौक, गूल रोड, सराय मियां, चरखवालान, जंगलगड़ी आदि इलाकों में नालों की गंदगी उफन कर सड़कों पर आ गई।
मंगलवार शाम को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने गूलर रोड, शाहजमाल, सराय रहमान, छर्रा अड्डा, इगलास रोड, शक्तिनगर पोखर, गूलर रोड पोखर पंप सेट, आवास विकास पंपिंग स्टेशन पर छापामार कार्यवाही की। उन्होंने अधीनस्थों को कड़ी हिदायत दी कि पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से चलाए जाएं। गरीब असहाय, विस्थापित हुए लोगों के लिये राहत केंद्र शेल्टर होम में चालू करा दिये हैं। प्रभारी शेल्टर सभापति यादव, कर अधीक्षक तथा प्रभारी शेल्टर होम रमाकांत राम, अधिशासी अभियंता को निगरानी व विश्राम करने वाले लोगों के लिये आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि बारिश के चलते बेघर हुए लोगों के लिए गांधी पार्क, आगरा रोड स्थित नगर निगम कांप्लेक्स, गूलर रोड पर शेल्टर होम को खुलवा दिया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि तेज बारिश में मुंबई महानगर में जल भराव होता है। तेज बारिश में जल भराव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जलभराव न हो इसके लिए लोगों से अपील है कि नाले नालियों को ब्लाक नहीं करें। लोग नाली के ऊपर स्लैब डाल देते हैं, यह गलत है। नगर निगम के 35 अधिकारी और 155 कर्मचारियों की पूरी टीमें शहर में जल निकासी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
‘गूलर रोड पोखर की खुदाई और जल संचय क्षमता बढ़ने के चलते गूलर रोड पर होने वाले जल भराव की स्थिति में कमी दिखाई दी। आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों से अपील है कि जिनके मकान, तालाब, पोखरों के आसपास हैं या निचले हिस्से में हैं, वह तत्काल ऐेसे स्थानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। क्योंकि जल स्तर बढ़ने से जन हानि और भवन हानि हो सकती है’
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
जनकपुरी में बिजली के तार टूटे
सोमवार को बारिश के बाद बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। रामघाट रोड पर 33 केवी की लाइन फेल हो गई थी और रावणटीला बिली घर पर भी बिजली सप्लाई बंद थी। बिजली सप्लाई सही करने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। जनकपुरी में बिजली के तार टूटे तार सही किए जा रहे थे। सप्लाई सही हुई तो शाम को फिर से तेज आंधी बारिश से बिजली ठप हो गई।
जवाहर भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दीवार गिरी
मंगलवार को आई बारिश से जवाहर भवन में नवनिर्मित रेन वाटर हार्वेस्टिंग के पिट की दीवार गिर गई और उसका एक हिस्सा भी क्षति ग्रस्त हो गया। साथही वहां की सीसी सड़क भी बुरी तरह घंस गई। यहां पर स्थिति यह हो गई है कि अगर कोई भारी गाड़ी, नगर निगम का ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन यहां से गुजरी तो वह धंसी हुई सड़क की ओर गड्ढे में गिर सकती है।
नाले और नालियों ने दम तोड़ा
अलीगढ़। कांग्रेस के महानगर महासचिव आगा यूनुस ने कहा है कि कागजी तमगा प्राप्त कर चुके स्मार्ट सिटी में नाले और नाली दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। शुरुआती बारिश में जनता परेशान हो गई है। एक महीने से जकरिया, जमालपुर, धौर्रा के मुख्य नाले में मलबा, कूड़ा और मिट्टी ठुसी हुई है।