फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heat broke records in Aligarh

दो महीने आगे चल रहा मौसम: मार्च में मई सी गर्मी, अलीगढ़ में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

Fri, 28 Mar 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 12:23 PM IST
सार

इस बार गर्मी ने अपने तेवर दो महीने पहले ही दिखाने शुरू कर दिए हैं। मई में पड़ने वाली गर्मी मार्च में ही देखने को मिल रही है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड गर्मी ने तोड़ दिया है। अभी से ही दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस है।

विज्ञापन
Heat broke records in Aligarh
एएमयू रोड पर तेज धूप में दुपट्टा ओढ़े छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रोजाना गर्मी का पारा चढ़ रहा है। मार्च में ही गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अलीगढ़ में गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को दोपहर में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो पिछले 10 साल से ज्यादा है।

विज्ञापन

तेज गर्मी
तापमान में तेजी से हो रहे बदलाव की वजह से मौसम के जानकार भी हैरान है। वे मौसम के बदले रुख की वजह जलवायु परिवर्तन बता रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है यह तो मार्च है। अभी अप्रैल, मई, जून का महीना बाकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए इसकी प्रबल संभावना है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही लू के थपेड़े चलने लगेंगे। जबकि आमतौर पर लू मई के दूसरे सप्ताह से चलते हैं।
विज्ञापन

तेज गर्मी
तापमान अचानक बढ़ रहा है। गर्मी की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ छोटी-छोटी आई हैं। इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लू के थपेड़े आने की प्रबल संभावना है। - डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, प्राध्यापक, भूगोल विभाग, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चित रूप से गर्मी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसी गर्मी पिछले वर्षों में नहीं पड़ी है। इस बार फरवरी में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। यह जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा है कि मार्च में मई जैसी चिलचिलाती धूप पड़ने लगी है। - प्रो. निजामुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष, भूगोल विभाग, एएमयू
तेज गर्मी
पिछले 10 में 27 मार्च का तापमान इस तरह रहा
वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2025 39 20
2024 35 21
2023 31 19
2022 38.5 20
2021 37 20
2020 37 17
2019 37 19
2018 38 19
2017 38.2 22
2016 37.22
2015 35.2 19.5
तापमान डिग्री सेल्सियस में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed