फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hearing on jila panchayat sadasy bail on 22 january

जिला पंचायत सदस्य की जमानत पर सुनवाई 22 जनवरी को

Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
hearing on jila panchayat sadasy bail on 22 january
शहर के जाने-माने उद्योगपति की कार पर हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में सुनवाई 22 जनवरी को होगी। जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 10 जनवरी की रात शहर के बड़े उद्योगपति की कार पर हमला किया गया था। उस समय वह सेंटर प्वाइंट से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

बाद में उद्योगपति की कार को थाना मडराक क्षेत्र में भी पीछा करके रुकवाया गया और हमला किया गया। इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह के बेटे व मौजूदा जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी के खिलाफ हमले आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा दीपक चौधरी के भाई कार्तिक चौधरी और शोभांश ठाकुर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्तिक चौधरी और शोभांश ठाकुर अभी फरार हैं।
विज्ञापन

इनके समर्पण किए जाने के प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किए गए थे लेकिन सोमवार को यह लोग अदालत में हाजिर नहीं हुए। दूसरी ओर दीपक चौधरी की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन केस से संबंधित डायरी अदालत में न आने कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 22 जनवरी को होगी। थाना मडराक के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि इस मुकदमे में जो आरोपी फरार हैं उनकी तलाश में दिल्ली एनसीआर नोएडा आदि में दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed