फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health unit at Aligarh railway junction

Aligarh Railway Station: बनेगी हेल्थ यूनिट, 24 घंटे डॉक्टर, ऑक्सीजन, बच्चों को मिलेगा उपचार

Tue, 10 Sep 2024 04:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

स्टेशन पर स्थापित होने वाली हेल्थ यूनिट पर ऑक्सीजन, प्राथमिक उपचार, चोट की मरहम पट्टी, बच्चों को उपचार आदि समेत आपातकालीन सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Health unit at Aligarh railway junction
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्थ यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है। हेल्थ यूनिट पर डॉक्टर, पैरा मेडिकल आदि स्टाफ उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर किसी भी यात्री के बीमार होने पर मीमो जारी होने के बाद ऑन कॉल डॉक्टर बुलाया जाता है। तब कहीं जाकर रेलवे अस्पताल से डाॅक्टर आकर मरीज को उपचार देते हैं। यहां तक की स्टेशन या उसके आस-पास भी कोई मेडिकल स्टोर उपलब्ध नहीं है। अब स्टेशन पर कोई अचानक बीमार पड़ जाए या आपातकाल में कोई दवा लेनी हो तो परेशानी नहीं होगी। प्लेटफार्म नंबर दो पर फूड स्टॉल के पास ही हेल्थ यूनिट की स्थापना होने जा रही है।
विज्ञापन


आपातकालीन सुविधाएं होंगी
स्टेशन पर स्थापित होने वाली हेल्थ यूनिट पर ऑक्सीजन, प्राथमिक उपचार, चोट की मरहम पट्टी, बच्चों को उपचार आदि समेत आपातकालीन सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन पर कई बार स्थिति ऐसी होती है कि प्लेटफार्म पर प्रसव तक कराना पड़ता है। अब पास में हेल्थ यूनिट होने से यह सारी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हेल्थ यूनिट की स्थापना की जा रही है। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है,जल्द ही यहां यूनिट को स्थापित किया जाएगा।-अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed