फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health Officer removed for lack of work in communicable disease control

अलीगढ़ः संचारी रोग नियंत्रण के कार्य में कमी पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी हटाए

Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health Officer removed for lack of work in communicable disease control
संचारी रोग रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम को पद से हटा दिया गया है। डॉ. कमल सिंह को नगर स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि कार्य में कमी के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम को उनके पद से हटा दिया गया है। उनको पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया है। वह एनेस्थेटिक हैं। उनके स्थान पर डॉ. कमल सिंह को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट, कोविड, पीकू वार्ड आदि का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर दवाई एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। बुखार के हॉट स्पॉट बने क्षेत्र बरौली, लक्ष्मणगढ़ी, राईट, सीहोर, कुंवरनगर, दतावली, इंदिरानगर एवं बन्नादेवी आदि में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। कैंप लगाकर मरीजों को देखा गया। बुखार के 618 मरीजों को दवा दी गई। 347 मरीजों के मलेरिया टेस्ट किए गए। 160 कार्ड डेंगू टेस्ट किए गए। अधिकारियों की सभी अस्पतालों के बेडों पर नजर है। यह भी देखा जा रहा है कि मरीजों को भर्ती किया जा रहा है या नहीं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर पानी के पात्रों को चेक किया जा रहा है। कई जगह डेंगू का लार्वा पाया गया। लोगों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed