फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   health of 51 children deteriorated after the DPT vaccine was administered in primary school in Aligarh

UP: टीकाकरण के बाद 51 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सभी को सुबह लगा था डीपीटी व टीडी का टीका

Sat, 01 Oct 2022 06:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गंगीरी/छर्रा (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगीरी/छर्रा (अलीगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Oct 2022 06:45 PM IST
सार

अलीगढ़ के छर्रा इलाके में नगला जाटवान स्थित प्राथमिक विद्यालय में दोपहर के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच साल से ऊपर के सभी विद्यार्थियों को डीपीटी का टीका लगाया। इसके बाद सभी बच्चे अपने-अपने घरों को चले गए। शाम के समय बच्चों ने दर्द और बुखार की बात अपने-अपने परिवार वालों को बताई।

विज्ञापन
health of 51 children deteriorated after the DPT vaccine was administered in primary school in Aligarh
टीकाकरण - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के छर्रा इलाके में दादों के गांव नगला जाटवान स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियाें को लगाए गए डीपीटी व टीडी बूस्टर टीके के बाद शाम के समय 51 बच्चों की हालत बिगड़ गई। बुखार के साथ ही उन्हें उल्टियां भी होने लगीं। इससे घबराए परिवार वालों ने गांव के शिक्षामित्र को जानकारी दी तो शिक्षामित्र ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद कई सरकारी एंबुलेंस गांव पहुंच गईं, जिनके जरिए बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा लाया गया। वहीं कुछ बच्चों को निजी वाहनों के जरिए परिवार वाले सीएचसी लेकर पहुंचे। देर रात तक सभी बच्चों को भर्ती कर इलाज जारी था।

विज्ञापन

शासन की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में पांच साल से ऊपर के सभी विद्यार्थियाें को डीपीटी का टीका लगाने का अभियान चल रहा है। शुक्रवार को नगला जाटवान स्थित प्राथमिक विद्यालय में दोपहर के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच साल से ऊपर के सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण किया। इसके बाद सभी बच्चे अपने-अपने घरों को चले गए। शाम के समय बच्चों ने दर्द और बुखार की बात अपने-अपने परिवार वालों को बताई। बताया कि उन्हें एक कमरे में बंद कर टीका लगाया था। बच्चों को बुखार, दर्द और उल्टियां होने से परिवार वाले परेशान हो उठे। बताते हैं कि बच्चों के शरीर में सूजन भी आई है। इस तरह की समस्या पर गांव के 51 बच्चों को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी बिगड़ी तबीयत
ललित पुत्र संजू, नैना पुत्री इतवारी, नीतेस पुत्र सोदान, जिव्यांश पुत्र अनिल, रोनिद पुत्र वीरेश, जयदेव पुत्र संतोष, रोहित आर्यन पुत्र बंटी, नीपेस व छोटी पुत्र सोदान, अमन पुत्र रामखिलाड़ी, रूपेंद्र पुत्र वीरेश, राखी पुत्री भोलेंद, अंजलि पुत्री सोमवीर, अंजलि पुत्री मलखान, साक्षी पुत्री देंवेंद्र, फोजी व अंजलि पुत्र अमर सिंह समेत 51 बच्चे।

डॉक्टर बोले- नहीं कोई खतरा
सीएचसी के डॉक्टर अवनेंद्र कुमार का कहना है कि बच्चों को डीपीटी व टीडी बूस्टर का टीका लगा है। इन टीकों के लगने पर बुखार और सूजन की समस्या आती है। किसी बच्चे को कोई खतरा नहीं है। सभी बच्चों को दवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed