फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health front, fled 16 'fugitives' sought details

सेहत के मोर्चे से भागे 16 ‘भगोड़ों’ का ब्यौरा मांगा

Fri, 24 Feb 2017 02:45 AM IST
दीपक शर्मा
दीपक शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में भगोड़े चल रहे कुछ चिकित्सा अधिकारियों के संबंध में शासन स्तर से  रिपोर्ट मांगी गई है। यह लोग अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग ने इन्हें भगोड़ों की श्रेणी में रख दिया है। शासन ने इनका लेवल वार विवरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में पैरा मेडिकल हेल्थ सर्विसेज संवर्ग के चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ के करीब 16 लोग अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर चल रहे हैं। यह लोग कहां है? और अब आएंगे भी या नहीं? इस  संबंध में विभाग को सूचना भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विशेष सचिव डॉ. सारिका मोहन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल अग्रवाल को पत्र भेजा है कि ऐसे गैर हाजिर और भगोड़े चल रहे चिकित्सा अधिकारियों का लेवल वार विवरण तलब किया है। लेवल 1 के संबंध में चिकित्सा अनुभाग-8 को, लेवल 2 और 3 के संबंध में चिकित्सा अनुभाग-3 को और लेवल चार से सात के संबंध में चिकित्सा अनुभाग-2 को विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बिना जानकारी दिए विभाग से गैर हाजिर रहना बेहद गंभीर विषय है। इससे चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। ऐसे लोगों का पूरा विवरण विभाग के पास है, जिसे शासन को भिजवा दिया है। इसके अलावा विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं’
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed