फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health Department warn for Apidemic in aligarh

स्वास्थ्य विभाग ने चेताया, शहर में फैल सकती है महामारी

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health Department warn for Apidemic in aligarh
छर्रा के गांव सलगवां में डायरिया और संक्रामक रोग फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि नगर निगम अपनी जर्जर पाइप लाइनें सही करा ले और जन सामान्य को साफ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करे। अगर ऐसा नहीं हुआ शहर में महामारी फैल सकती है।
विज्ञापन

शहर में जिन पाइप लाइनों से पानी की आपूर्ति हो रही है वह करीब 50 वर्ष पुरानी हैं। पूरे शहर को नगर निगम 18 ओवर हैड टैंक, सात अंडर ग्राउंड टैंक, 52 ट्यूबवेलों से सीधे पानी की आपूर्ति करता है। इसमें 36 पानी के टैंकर भी शामिल हैं। लेकिन शहर में जर्जर हो चुकी पाइप लाइनों से गंदा पानी आ रहा है। सासनी गेट के विकास नगर में पिछले एक महीने से गंदा पानी आ रहा है। यही स्थिति सराय रहमान, धोबी वाली गली, नई बस्ती, सराय रहमान, न्यू अशोक नगर, अशोक नगर आदि इलाकों में भी है। पिछले कुछ समय से मलखान सिंह जिला अस्पताल में लगातार बच्चों को डायरिया, गेस्ट्रोएंटाइटिस्ट, उल्टी, दस्त होने के मामले आ रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल ने पाया कि इन सबके पीछे एक सामान्य वजह यह थी कि यह सभी बच्चे उन इलाकों से थे, जहां पर गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही थी। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखा कि जर्जर पाइप लाइनों से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति से शहर में संक्रामक रोग फैल सकते हैं। अगर समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो महामारी भी फैल सकती है। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि जिला अस्पताल के माध्यम से पत्र नगर निगम को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
नई बस्ती में बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नई बस्ती पहुंची। वहां पर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। दवाओं का वितरण किया। नई बस्ती में बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद एक एंबुलेंस, आशा वर्कर की टीम और डाक्टरों की टीम पहुंच गई।

सलगवां में महामारी का शिकार बच्चों को मिलेगी मदद
छर्रा के गांव सलगवां में डायरिया फैलने के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। दवाओं का वितरण किया जा रहा है। ब्लड स्लाइड बनाई जा रही हैं। गांव में लगातार कैंपिंग की जा रही है। दूसरी ओर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा है कि जो बच्चे बीमारी के चलते मृत हुए हैं, उनके संबंध में शासन को जानकारी भेजी गई है। इनके परिवारों को दो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed