फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Headless body of woman murdered and thrown away

Aligarh: महिला की हत्या कर फेंकी सिर विहीन लाश, खाली प्लाट के कूड़े में मिला शव, मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 01:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

छर्रा अड्डे के पास किसी की नजर खाली प्लाट के कूड़े के ढेर पर गई, जिसमें एक महिला का सिर विहीन शव पड़ा था। सलवार-शूट शव पर मिला है। सिर गायब है। गर्दन करीने से रेती गई है और शरीर पर पैर आदि पर भी कुछ चोटों के निशान हैं।

विज्ञापन
Headless body of woman murdered and thrown away
महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में छर्रा अड्डे के पास 28 जून देर शाम खाली प्लाट के कूड़े के ढेर में महिला का सिर विहीन शव मिला है। देखने से लग रहा है कि उसकी गला रेतकर हत्या कर शव फेंका गया है। पहचान छिपाने के इरादे से सिर अलग कहीं छिपाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि देर शाम छर्रा अड्डे के पास किसी की नजर खाली प्लाट के कूड़े के ढेर पर गई, जिसमें एक महिला का सिर विहीन शव पड़ा था। यह देख शोर के बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर गांधीपार्क-क्वार्सी पुलिस आ गई। काफी देर तक सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस उलझी रही। बाद में घटनास्थल क्वार्सी में होना तय पाया गया। सूचना पर सीओ तृतीय अमृत जैन भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। सलवार-शूट शव पर मिला है। सिर गायब है। गर्दन करीने से रेती गई है और शरीर पर पैर आदि पर भी कुछ चोटों के निशान हैं। लग रहा है कि फेंकते समय या फिर महिला द्वारा बचाव के प्रयास के समय आए हों। जांच में शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के मैदान, बगल में रेलवे ट्रैक के सहारे आदि में सिर की तलाश की। मगर कहीं कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान न होने की दशा में शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवाया गया है। जिस बेरहमी से महिला का कत्ल कर शव फेंका गया है। उससे इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस की एक टीम आसपास के सीसीटीवी जांच में लगाई गई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed