{"_id":"6a59409b9cfdcc877b0a8cf9","slug":"head-on-collision-between-two-trucks-driver-dies-on-the-spot-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1021743-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत
विज्ञापन
छर्रा रोड पर गांव कल्याणनगर के निकट बुधवार देर रात दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आशीष 40 वर्ष पुत्र कमल सिंह निवासी आजमगढ़, छर्रा की ओर से अतरौली की तरफ ट्रक लेकर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहा दूसरा ट्रक छर्रा की ओर जा रहा था। कल्याणनगर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष के ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह उसमें फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया है कि हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मृतक परिजनों को सूचना दे दी है।