{"_id":"69c454959e318a78db0f38e3","slug":"he-was-on-his-way-to-get-medicine-after-seeing-a-doctor-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102999-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने जा रहे थे, रास्ते में कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने जा रहे थे, रास्ते में कार ने रौंदा, मौत
Thu, 26 Mar 2026 03:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
कलीम का फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
बुधवार सुबह हकीमगढ़ी में रजबहा पुल की पटरी पर अनियंत्रित कार की टक्कर से कलीम (50) की मौत हो गई। वह अपने भतीजे नाजिम के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाकर दवा लाने जा रहे थे। हादसे में नाजिम और एक स्थानीय बुजुर्ग भी घायल हुए हैं।
मोहल्ला नसीर निवासी नगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य मुनीम कुरैशी ने बताया कि उनके भाई कलीम सांस के रोगी थे। पिछले दिनों मौसम बदलने से आई ठंडक के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। बुधवार की सुबह उनका बेटा नाजिम अपने चाचा को लेकर बाइक से जेएन मेडिकल कॉलेज जा रहा था।
हकीमगढ़ी के रजबहा पुल पर महमूद गांव की ओर से आई अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने कार सवार को रोकने की कोशिश की, इस पर चालक ने कार उनकी ओर मोड़ी। बचने की कोशिश में हकीमगढ़ी गांव निवासी बुजुर्ग ऐदल सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल तीनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने कलीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल नाजिम और वृद्ध ऐदल सिंह का प्लास्टर कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कलीम की मौत से उनकी पत्नी और बेटों को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।