फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Villagers demonstrated when the culvert behind the railway station was not built

हाथरस : रेलवे स्टेशन के पीछे की पुलिया नहीं बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers demonstrated when the culvert behind the railway station was not built
हाथरस : नाले की पुलिया ठीक न होने पर विरोध प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित नाले की पुलिया जर्जर होकर टूट गई है। इस पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिया पर निकलने के लिए मिट्टी डलवा दी है, लेकिन इससे भी हादसे नहीं रुक पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम से पुलिया का निर्माण कराने की मांग की।
गांव नगला शीशम के रहने वाले जितेंद्र शर्मा, मोनू, बाबूलाल, तेज सिंह, हरेंद्र, शिवा, लोकेश, बंटी, बबलू, पप्पू आदि लोगों का कहना है कि इस रास्ते से नगला शीशम, नगला हेमा, जवार, नगला गजुआ, मकरोल आदि कई गांव के लोग इस रास्ते से होकर निकलते हैं। पुलिया टूटने के कारण यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्कूल पढ़ने आए बच्चे भी आए दिन इस पुलिया से नीचे गिरते रहते हैं। कई बार बाइक सवार भी बाइक के साथ इस नाले में पुलिया टूटने के कारण गिर चुके हैं। इस रास्ते से सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

- इस रास्ते से करीब दस से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन है। सैकड़ों की संख्या में बच्चे भी स्कूल के लिए जाते हैं। पुलिया टूटने के कारण आये दिन बच्चे साइकिल सहित इसमें गिर जाते हैं। कई बच्चे घायल हो चुके हैं। - तेज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह पुलिया करीब पांच साल से टूटी हुई पड़ी है। ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर इसमें मिट्टी डलवा दी है। लेकिन फिर भी हादसे रुक नहीं रहे हैं। बरसात होने के बाद मिट्टी नाले में खिसक जाती है और फिर से हादसे शुरू हो जाते हैं। इस रास्ते से निकलने वाले लोग काफी परेशान हैं। - बाबू लाल
- रेलवे स्टेशन के पीछे यह नाले की पुलिया टूटने के कारण कुछ लोगों ने यहां से आवागमन बंद कर दिया है। रास्ते से निकलने वालों के साथ आए दिन हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को इस पुल का निर्माण करना चाहिए। जिससे इस रास्ते से निकलने वाले सैकड़ों लोगों को कोई दिक्कत न हो। - मोनूू

- रेलवे स्टेशन मुरसान के पीछे यह नाला काफी पुराना है। करीब पांच साल पहले यह पुलिया टूट गई थी। जिसकी शिकायत भी अधिकारियों से की गई है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि इस रास्ते से सैकड़ों की संख्या में लोग निकलते हैं। रोजाना हादसे हो रहे हैं। कई बार स्कूली बच्चे व बाइक सवार इस नाले में गिरकर घायल हो गए हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द इस पुलिया का निर्माण करा देना चाहिए। - जीतू शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed