फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Video of DM giving 20 weigh gold, a Krista Innova and FD viral

हाथरस: डीएम को 20 तोले सोना, एक क्रिस्टा इनोवा और एफडी देने की बात का वीडियो वायरल

Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Video of DM giving 20 weigh gold, a Krista Innova and FD viral
डीएम को 20 तोले सोना, एक क्रिस्टा इनोवा और एफडी देने की बात का वीडियो वायरल
विज्ञापन

लुधियाना के एक होजरी व्यापारी का वीडियो डीएम के लगा हाथ, डीएम की शिकायत पर व्यापारी गिरफ्तार
हाथरस के कई और कारोबारी साजिश में शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिलाधिकारी (डीएम) को 20 तोले सोना, एक क्रिस्टा इनोवा और एफडी देने की बात का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लुधियाना का एक होजरी व्यापारी शहर के गारमेंट्स व्यापारियों के साथ बातचीत कर रहा है। यह वीडियो डीएम के मोबाइल पर भी पहुंचा। इसके बाद डीएम ने इसकी जानकारी एसपी को दी। पुलिस ने मंगलवार को होजरी व्यापारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, शहर के चार अन्य व्यापारियों पर भी मुकदमा दर्ज की तलाश है। इसमें विहिप का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। डीएम ने इस मामले में अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के मोबाइल पर एक वीडियो आया। इसमें एक अंजान व्यक्ति परिषदीय स्कूलों में स्वेटर आपूर्ति के एवज में डीएम हाथरस को 20 तोले सोना, एक इनोवा क्रिस्टा और एक एफडी देने की बात कर रहा है। वायरल वीडियो में वह व्यक्ति डीएम पीलीभीत के बारे में भी बात कर रहा है।
विज्ञापन

वीडियो के हाथ लगते ही डीएम ने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी ने इस पर मुरसान पुलिस को दबिश के लिए लुधियाना भेजा। इस युवक की पहचान करन दुआ पुत्र अशोक कुमार दुआ निवासी मकान नंबर 1499/07 गली नंबर 9, कृपाल नगर थाना दरेसी, जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक मुरसान सत्यप्रकाश ने बताया कि करन दुआ का यहां के व्यापारियों से लाखों का कारोबार है। यहां के कई कारोबारी भी साजिश में शामिल हैं। इस मामले मुकेश कुमार प्रोपराइटर स्वाति कलेक्शन हाथरस, अनुपम अग्रवाल प्रोपराइटर अनुपम टेक्सटाइल हनुमान गली हाथरस व उसके भाई के अलावा भरत सपड़िया फिनीसिंग शोरूम निकट पोस्ट ऑफिस मेंडू गेट हाथरस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया है। इनमें मुकेश कुमार की पहचान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष के रूप में हुई है।

इस वीडियो के जरिए मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। साथ ही ऐसा प्रतीत होता है कि मुझे ब्लैकमेल करने की साजिश की जा रही हो। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस की जांच से यह और स्पष्ट हो जाएगा कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed