फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras victims brother reached the SP office and gave a complaint letter

हाथरस कांडः बिटिया के भाई ने एसपी दफ्तर पहुंचकर दिया शिकायती पत्र

Fri, 11 Dec 2020 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras victims brother reached the SP office and gave a complaint letter
गांव में तैनात जवान... - फोटो : amar ujala

बिटिया का बड़ा भाई बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में जाकर मिला और उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान बिटिया के भाई ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। वहीं सीआरपीएफ रोजाना की तरह बिटिया के घर पर तैनात रही। इधर, सबकी नजर अब सीबीआई की जांच पर लगी है। 

विज्ञापन


 बिटिया का बड़ा भाई सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस गया। वहां उसने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट आया। इस दौरान उसने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बिटिया के पिता से जब इस बारे में पूछा गया कि तो उनका कहना था कि उन्हें नहीं मालूम कि उनका बेटा एसपी से क्यों मिलने गया था। इधर, बिटिया के भाई ने भी इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस बारे में पूछने पर एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि मृतका का बड़ा भाई उन्हें एक शिकायती पत्र देकर गया है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायती पत्र के बारे में इससे ज्यादा पूछने पर एसपी ने भी बताने से इंकार कर दिया। बिटिया के भाई के एसपी को दिए गए शिकायती पत्र को लेकर पूरे दिन गांव व क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं। वहीं सीआरपीएफ का कड़ा पहरा उसके घर पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed