फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: The young man was injured by shooting him in the leg

हाथरस : युवक को पैर में गोली मारकर किया घायल

Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The young man was injured by shooting him in the leg
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फरसौटी के निकट शौच के लिए जा रहे युवक को रविवार की रात को बाइक सवार चार लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के पिता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर आशंका जताई है कि युवक के एक महिला से संबंध हैं। इसी वजह से महिला के परिजनों ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लाल सिंह पुत्र भोलाराम निवासी पर फरसौटी मुरसान का आरोप है कि उसके बेटे विजय के संबंध इगलास क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी से हो गए। इसके चलते गांव में कई बार पंचायत होकर फैसला भी हुआ था। आरोप है कि रविवार की रात को उनका बेटा विजय अपने गांव फरसौटी के पास में शौच करने के लिए जा रहा था। तभी दो बाइक पर चार लोग आए और उन्होंने विजय के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालांकि पुलिस व ग्रामीण इस मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed