फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: The body of a young man who came to his in-laws' house was found in the river

हाथरस : ससुराल आए युवक का शव नदी में मिला

Thu, 30 Jun 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The body of a young man who came to his in-laws' house was found in the river
गांव पटाखास के पास शव मिलने के बाद मृतक की पत्नी से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद रोड स्थित गांव पटाखास के निकट करबन नदी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भरतपुर के गांव नदबई निवासी सुरेश चंद्र के पुत्र नेमचंद उर्फ नेमी (38) के रूप में हुई है। उसकी शादी पटाखास निवासी लक्ष्मण सिंह सिंह की पुत्री अनीता से हुई थी। नेमचंद पत्नी को लेने के लिए बुधवार को ही यहां आया था।
सुरेश चंद का कहना है कि अनीता पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। नेमचंद बुधवार को पत्नी को साथ लेकर आने की बात कहकर आया था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों को उसका शव करबन नदी में पुल के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकलवा लिया। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह व उसकी बेटी को भी मौके पर बुला लिया। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नेमचंद शराब का आदी था। वह आए दिन शराब पीकर घर परिवार में झगड़ा करता रहता था। अनीता का उससे अनबन चल रहा था। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि नदबई का रहने वाला नेमचंद अपनी ससुराल पटाखास आया था। जिसका शव करबन नदी में मिला है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed