फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Stampede Police arrested two more Sevadar

Hathras Stampede: पुलिस ने दो और सेवादारों को किया गिरफ्तार, मामले में अब तक हो चुकीं 11 गिरफ्तारियां

Sun, 07 Jul 2024 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jul 2024 10:50 PM IST
सार

पुलिस का तलाश अभियान जारी है। पकड़े गए दोनों सेवादार हाथरस जंक्शन स्टेशन से भागने की तैयारी में थे। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें अलीगढ़-हाथरस के साथ-साथ आसपास भी घूम रहीं हैं। वहीं मुख्य सेवादार रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Hathras Stampede Police arrested two more Sevadar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस हादसे में पुलिस का गिरफ्तारी अभियान जारी है। इसी क्रम में दो और सेवादार रविवार को दबोचे गए हैं। ये घटना के बाद से जनपद में ही छिपे हुए थे। भागने के इरादे से हाथरस रेलवे स्टेशन से दबोचे गए। अब तक इस कांड में 11 गिरफ्तारियां हो गई हैं। सबसे पहले छह लोग पकड़े गए थे, जबकि शुक्रवार व शनिवार को मुख्य आरोपी सहित तीन लोग पकड़े गए थे। 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी, तलाश व दबिश अभियान में जुटीं हैं। इसी क्रम में हाथरस रेलवे स्टेशन से 42 वर्षीय दुर्वेश पुत्र बालादीन निवासी शिवनगर बेवर मैनपुरी व 25 वर्षीय दलवीर पुत्र गयादीन रामकिशनपुर बेवर मैनपुरी को दबोचा गया है। ये दोनों सेवादार की भूमिका में घटना के समय भगदड़ वाले स्थान पर मौजूद थे। धक्का मुक्की करने, बाबा की चरण रज लेने जुटी भीड़ को रोकने वाले वर्दीधारी सेवादारों में शामिल थे। भगदड़ के बाद मौत होने पर ये भी भाग गए और उसी दिन से जनपद में ही छिपे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर को भागने के इरादे से ये स्टेशन पहुंचे। चूंकि इनकी पहचान हो चुकी थी और तलाश जारी थी। इसी बीच खबर मिलने पर इन्हें हाथरस शहर कोतवाली पुलिस ने स्टेशन से दबोच लिया। अब इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा। इन्होंने भी पूछताछ में पहले दिन गिरफ्तार छह साथियों द्वारा दिए गए बयान को दोहराया है। इस तरह इस कांड में अब तक कुल 11 गिरफ्तारी हो गई हैं। एसपी ने बताया कि अभी अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ नाम उजागर हो गए हैं, उनके गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी है। वहीं, तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए देवप्रकाश को रिमांड पर लेने का भी प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed