फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Report filed against 11 people for threatening the elderly

हाथरस : बुजुर्ग को घेरकर धमकाने पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Apr 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Report filed against 11 people for threatening the elderly
हाथरस : गांव शेर खां में बुजुर्ग के घर के बाहर हाथ में तमंचा व कुल्हाड़ी लेकर घूमता व्यक्ति सीसीटी? - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेर खां में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग को गांव के ही लोगों ने घेराबंदी कर जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान बुजुर्ग गांव के दबंगों से बचने के लिए घर में कैद हो गया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
देशवीर शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी गांव शेर खां का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने घर से कुछ कागज लेकर आ रहा थे। तभी घर के बाहर गांव के सत्यवीर, सूरज, अमित, वरुण, रामकिशन, अशोक, शिवा, अवधेश, चंद्र मोहन, कन्हैया, विष्णु ने आकर उनकी घेराबंदी कर ली। आरोप है कि इन लोगों के हाथों में तमंचा कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे थे। यह लोग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

यह देख उन्होंने अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि यह लोग दरवाजा तोड़ने लगे। देशवीर शर्मा ने यह सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस को आता देख यह लोग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। देशवीर का कहना है कि यह घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह लोग उन्हें गांव में न तो खेती करने दे रहे हैं और नहीं आटा पिसाने जाने दे रहे हैं। परिवार भुखमरी के कगार पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed