{"_id":"5f8294cf8ebc3eefa777300b","slug":"hathras-rape-case-victim-news-victim-family-lucknow-strict-security-hearing-in-court-yogi-adityanath-all-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: गवाही के लिए आज लखनऊ जाने से युवती के परिजनों ने किया इनकार, बोले- कल जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: गवाही के लिए आज लखनऊ जाने से युवती के परिजनों ने किया इनकार, बोले- कल जाएंगे
Sun, 11 Oct 2020 03:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में युवती की मौत के मामले में 12 अक्तूबर को परिजन हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष प्रस्तुत होंगे। परिजन कड़ी सुरक्षा के बीच हाईकोर्ट जाएंगे। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। परिवार को आज ही लखनऊ के लिए रवाना होना था, लेकिन अब इसपर भी विवाद हो गया है।
एसपी हाथरस, विनीत जायसवाल ने कहा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिवार को पूरी सुरक्षा के साथ लखनऊ के कोर्ट में ले जाया जाएगा। लखनऊ यात्रा के दौरान एक डीएसपी रैंक के अधिकारी और एक एसडीएम रैंक के मजिस्ट्रेट परिवार के साथ मौजूद रहेंगे।
सुबह से कयास लगाए जा रहे थे कि युवती का परिवार कड़ी सुरक्षा में आज लखनऊ के लिए रवाना हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि हम सुबह से तैयार बैठे हैं लेकिन प्रशासन हमें लखनऊ जाने के लिए समय पर लेने नहीं आया। परिजनों का कहना है कि अब हम लखनऊ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि कि वे कल सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वहीं प्रशासन उनसे यह मनुहार करने में लगा हुआ है कि अभी ही लखनऊ के लिए निकल लें। गौरतलब है कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने युवती के मामले को स्वत: संज्ञान लिया था। अधिकारियों को 12 अक्तूबर को तलब किया गया है। वहां कुछ उच्चाधिकारियों के अलावा डीएम और एसपी को भी बुलाया गया था।
युवती का परिवार भी बुलाया गया था। हाईकोर्ट का यह संदेश खुद प्रभारी जिला जज पीड़ित परिवार से मिलकर दे गए थे। पीड़ित परिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आज पुलिस यहां से लेकर जा सकती है और उसके बाद फिर वापस घर पर छोड़ेगी।

पुलिस, प्रशासन जुटा रहा साक्ष्य एकत्रित करने में
यहां के पुलिस और प्रशासन को भी इस मामले में अपना पक्ष हाईकोर्ट में 12 अक्तूबर को प्रस्तुत करना है। ऐसे में अधिकारी पूरे दिन इसकी तैयारी में जुटे रहे। प्रशासन को अपनी ओर से वहां जवाब दाखिल करना है। डीएम और एसपी की वहां पेशी है।
अपने पक्ष में प्रशासन साक्ष्य एकत्रित कर रहा है। प्रशासन उन साक्ष्यों को एकत्रित कर रहा है कि किस परिस्थिति में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। प्रशासन शुरू से ही यह दावा कर रहा है कि शव का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति से किया गया है। इस मामले में अन्य तथ्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं।