{"_id":"5f892f456e0fd530370186dc","slug":"hathras-rape-case-victim-news-sit-report-to-government-cbi-investigation-and-all-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: एसआईटी जल्द सौंप सकती है शासन को अपनी रिपोर्ट, समय बढ़ाए जाने की भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: एसआईटी जल्द सौंप सकती है शासन को अपनी रिपोर्ट, समय बढ़ाए जाने की भी चर्चा
Fri, 16 Oct 2020 02:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस कांड में पुलिस की भूमिका की जांच कर रही एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए दी गई मियाद आज पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द टीम अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है, हालांकि एसआईटी की टीम अभी भी हाथरस में है।
ऐसे में चर्चा है कि एसआईटी का समय एक बार और बढ़ाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार एसआईटी को 30 सितंबर को हाथरस कांड में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए भेजा गया था। उसे सात दिनों में अपनी जांच पूरी करने को कहा गया था।
लेकिन जांच के दौरान नए नए तथ्य सामने आने के बाद एसआईटी का समय 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने अपनी जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा है। फिलहाल एसआईटी की टीम हाथरस में ही है। इस बाबत गृह विभाग के अधिकारी भी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
एसआईटी की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। एसआईटी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मियों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों, पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के लोगों से कई अहम जानकारियां हासिल की हैं।

एसआईटी ने गांव के 40 लोगों को भी नोटिस देकर बुलाया है। हालांकि कुछ लोग अभी तक एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसआईटी ने फिर कुछ लोगों से पूछताछ की और छानबीन की।
माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप देगी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट काफी अहम मानी जा रही है। इसके आधार पर ही तत्कालीन एसपी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे।
माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप देगी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट काफी अहम मानी जा रही है। इसके आधार पर ही तत्कालीन एसपी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे।