फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case Victim News CBI investigates for four and a half hours in village Family members questioned

हाथरस कांड: सीबीआई ने बिटिया के गांव में साढ़े चार घंटे तक की पड़ताल, परिजनों से की पूछताछ

Tue, 13 Oct 2020 09:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Oct 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News CBI investigates for four and a half hours in village Family members questioned
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा की बिटिया के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में सीबीआई ने मंगलवार को दिन में करीब साढ़े चार घंटे तक बिटिया के गांव में डेरा डाले रखा। सीबीआई ने पहले घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


सीबीआई टीम के साथ उनकी फॉरेंसिक टीम भी साथ में आई थी। टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए। उसके बाद टीम बिटिया के अंतिम संस्कार स्थल पर गई और वहां भी गहनता से छानबीन की। टीम ने बिटिया के घर पहुंचकर परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की। 
विज्ञापन


टीम बिटिया के एक भाई को अपने साथ पूछताछ के लिए ले आई। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। चंदपा क्षेत्र के एक गांव में बिटिया के साथ हुई दरिंदगी व उसकी हत्या के मामले की जांच के लिए सीबीआई का 15 सदस्यीय दल सबसे पहले कोतवाली चंदपा पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कुछ पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। यह जांच सीबीआई की डीएसपी सीमा पाहूजा को सौंपी गई है। इसके बाद यह दल करीब साढ़े ग्यारह बजे बिटिया के गांव पहुंचा। सबसे पहले टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

उसने वहां बिटिया के भाई को बुलवा लिया। उसकी मां जब अस्पताल से उपचार करा कर लौटीं तो मां को भी एंबुलेंस से वहीं उतरवा लिया। इसके बाद टीम ने उस बाजरे के खेत व आसपास का बेहद गहनता से निरीक्षण किया। टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी आई थी। 

फॉरेंसिक टीम ने वहां सबूत एकत्रित किए। घटना स्थल से लिंक मार्ग तक की दूरी मापी और मिट्टी के नमूने भी लिए। परिजनों से भी सीबीआई की टीम ने मौके पर पूरा घटनाक्रम पूछा। परिजनों के बताए गए हर बिंदु को लेकर छानबीन की। करीब ढाई घंटे तक टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम बिटिया के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची। 

टीम ने इस स्थल का भी काफी गहनता से मुआयना किया। वहां फॉरेंसिक टीम ने राख के नमूने लिए। वहां भी मृतका के भाई को बुलवाया गया। यह भी देखा गया कि यहां से बिटिया के घर की कितनी दूरी है। टीम यहां करीब पौन घंटे तक रही। 

उसके बाद टीम ने बिटिया के घर पहुंचकर उसके परिजनों से पहले सामूहिक रूप से फिर अलग-अलग जानकारी की। इनके बयान भी दर्ज किए। टीम अपने साथ बिटिया के एक भाई को और विस्तृत पूछताछ के लिए ले आई है। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed