फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case News victim brother took the exam amid tight security

हाथरस कांड: बिटिया के भाई ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी परीक्षा, आईटीआई तक ले गई सीआरपीएफ की टीम

Mon, 23 Nov 2020 08:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Nov 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News victim brother took the exam amid tight security
सीआरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा की बिटिया के घर पर रोजाना की तरह सोमवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हर आने-जाने वाले की एंट्री सीआरपीएफ ने की। वहीं बिटिया का छोटा भाई चंदपा स्थिति एक आईटीआई में अपने दूसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच देने के लिए गया। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ बिटिया के परिजनों की कड़ी सुरक्षा कर रही है। सोमवार को भी यही स्थिति रही। बिटिया के घर पर जब बाहर से मीडिया के कुछ लोग आए तो परिजनों की सहमति के बाद ही अंदर जाने दिया गया। बिटिया के घर आने-जाने वाले लोगों की एंट्री भी सीआरपीएफ ने अपने रजिस्टर में की। 
विज्ञापन


वहीं बिटिया के छोटे भाई की सोमवार को चंदपा स्थित जय शिव आईटीआई में प्रयोगात्मक परीक्षा थी। सीआरपीएफ अपने वाहन से उसे वहां ले गई। बिटिया के छोटे भाई ने वहां प्रायोगिक परीक्षा दी। तब तक सीआरपीएफ आईटीआई परिसर में मौजूद रही। बाद में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच घर तक लेकर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनमैन ने विद्युत केबल की ठीक
सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के बाहर डेरा जमा रखा है। अब सर्दी में अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था भी कराई जा रही है। इसी के चलते वहां विद्युत विभाग के लाइनमैन ने आकर केबल आदि डालकर तार ठीक किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed