फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Postmaster missing for ten days, people accused of carrying lakhs of rupees

हाथरस : डाकपाल दस दिनों से लापता, लोगों ने लाखों रुपये ले जाने का लगाया आरोप

Fri, 17 Sep 2021 03:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Postmaster missing for ten days, people accused of carrying lakhs of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के उप डाकघर केंद्र की क्षेत्रीय शाखा इगलास के गांव जवार डाकघर का कर्मचारी शाखा डाकपाल 26 अगस्त से लापता है। डाकघर न खुलने की वजह से गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने लापता शाखा डाकपाल पर उनके खाते से अवैध तरीके से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुरसान के उप डाकघर पर तैनात अधिकारियों से की गई है। जिसके बाद अधिकारियों ने केंद्र का ताला तोड़कर रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया।
गांव जवार के रहने वाले हरि ओम, मिथलेश, चिरौंजी देवी, बड्डो कुरेशी, मजीर चौधरी, लाला चौधरी, रिंकू कुशवाह, राकेश, जफर कुरेशी, मूली, लाला प्रजापति, बूंदा ने बताया कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर गांव जवार की डाकघर शाखा में अपने लाखों रुपये जमा किए थे। लेकिन डाकघर कर्मी पूरन सिंह निवासी नारायन पुर थाना इगलास अलीगढ़ उन पैसों को गलत तरीके से निकालकर लापता हो गया है।
विज्ञापन

डाकघर कर्मी पूरन सिंह के लापता होने की बात जब ग्रामीणों को पता चली तो वह मुरसान उप डाकघर केंद्र पर अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि मुरसान उप डाकघर पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें फटकार कर वहां से भगा दिया गया। लोगों ने बताया कि गांव के काफी लोगों के खाते से पैसे अवैध तरीके से निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों के पैसे पूरन सिंह ने उनकी डाक विभाग द्वारा मिली किताबों पर नहीं चढ़ाए थे, उन्हें एक कागज पर लिखकर दे दिया था। वह पैसे भी उनके खाते में नहीं पहुंचे हैं। गांव के कई लोग ऐसे हैं जिन्हें पैसे की काफी जरूरत है। इसी को लेकर शनिवार को जवार गांव के डाक शाखा पर गांव सहित आसपास के काफी लोग एकत्रित हुए। उसी दौरान डाकघर के अन्य अधिकारी भी मौके पर आ गए।

जिन्होंने लोगों की शिकायत पर अन्य ग्रामीण व प्रधान को बुलाकर इगलास पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय का ताला तोड़कर जांच पड़ताल की है। मुरसान उप डाकघर केंद्र प्रभारी योगेश पुराहित का कहना है कि गांव जवार की शाखा का ताला लगा हुआ था। शाखा डाकपाल 26 अगस्त से लापता है। शाखा का ताला तोड़कर रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया गया है। अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed