फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Mukesh and Sagir absconding from police custody were given constant pressures

हाथरस: पुलिस कस्टडी से फरार मुकेश व सगीर की तलाशें दी गई लगातार दबिशें

Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mukesh and Sagir absconding from police custody were given constant pressures
कैदी वाहन से फरार मुकेश। - फोटो : HATHRAS
पुलिस कस्टडी से फरार मुकेश व सगीर की तलाशें दी गई लगातार दबिशें
विज्ञापन

दोनों शातिरों के परिजनों व परिचितों से भी की जा रही पूछताछ, कई लोग हिरासत में
शातिर कई बड़ी वारदातों को भी दे चुके हैं अंजाम, इन वारदातों में इनके साथ रहे शातिरों की भी तलाश कर रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ में हाथरस पुलिस की कस्टडी के भागे दोनों शातिरों मुकेश व सगीर की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दी लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली है। दोनोें शातिर अपराधियों के साथ पूर्व की वारदातों में लिप्त रहे इनके साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा का कहना है कि दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को अलीगढ़ जेल से जब हाथरस पुलिस दो शातिरों को किशोर न्याय बोर्ड में पेशी के बाद वापस ले जा रही थी तो अलीगढ़ से दोनों कैदी पुलिस वाहन में सैंध लगाकर भाग गए थे। इसमें इस दोनों कैदियों को ले जाने वाले पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही भी सामने आई थी। इस मामले में अलीगढ़ में मुकदमा कायम हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में अभी तक खलबली मची हुई है। एसपी ने दोनों फरार शातिरों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई हैं और इनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। यह दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। कई लूट, चोरी की वारदातों में यह शामिल रहे हैं। मुकेश ने एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या कर लूट जैसी कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

उसने दो साल पहले यह वारदात की थी। हालांकि मुकेश पुत्र शंकरलाल निवासी समदपुर सादाबाद का रहने वाला है लेकिन गांव से उसका परिवार जा चुका है। सगीर पुत्र मुन्ने खां निवासी धुबई हसायन पर भी कई अपराधिक केस दर्ज हैं। इन दोनों की फरारी के बाद इनकी तलाशी के लिए एसपी ने भी सीओ सिटी की अगुवाई में एक टीम गठित कर दी है। इसमें एसओजी भी शामिल है। यह टीम लगातार दबिशें दे रही है और दोनों शातिरों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी विभागीय जांच
हाथरस। मुकेश और सगीर की फरारी के बाद इन दोनों को अलीगढ़ जेल ले जा रहे पुलिसकर्मियों अफरोज व फिरोज अली को निलंबित कर इनके खिलाफ मुकदमा कायम कर इनकी भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके खिलाफ विभागीय जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा का कहना है कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा कायम हो चुका है और इनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब इनके खिलाफ विभागीय जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी है। इस जांच से और तथ्य सामने आएंगे और उस आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

कैदी वाहन से फरार सगीर।

कैदी वाहन से फरार सगीर।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed