फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: If salary is not received till November 15, there will be a sit-in demonstration in Lucknow

हाथरस : 15 नवंबर तक वेतन नहीं मिला तो लखनऊ में होगा धरना-प्रदर्शन

Tue, 26 Oct 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If salary is not received till November 15, there will be a sit-in demonstration in Lucknow
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में नियोजित सचिव व कर्मचारियों के प्रमोशन व वेतन न मिलने पर मुख्यमंत्री के नाम हाथरस ओसी कलेक्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया गया है। सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वेतन नहीं मिल रहा है। पदोन्नति भी रुकी हुई है। अगर 15 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जोगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए कई बार मांग पत्र भी भेजे गए हैं, लेकिन उनका भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। जिसके चलते सोमवार को सहकारी समितियों के सचिव व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर यह ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें समय से वेतन दिया जाए और पदोन्नति की जाए।
विज्ञापन

अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम एक नवंबर को प्रदेश के सभी पैक्स सचिव व कर्मचारी आयुक्त व निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कार्यालय पर सामूहिक रूप से धरना देंगे। 15 नवंबर को संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इंदल सिंह जिलाध्यक्ष पैक्स वेलफेयर सोसाइटी, सुनील गौतम महामंत्री, विनोद कुमार, मुनेश चौहान, रवि प्रताप सिसोदिया, भूरी सिंह, शिवराज सिंह, अर्जुन सिंह, शिशुपाल सिंह, हुब्बलाल लाल सिंह, वीरेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रदीप सेगर, प्रवीण शर्मा, रामकिशन, अश्वनी उपाध्याय, राजू चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed