फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Exempted from the clutches of buyers Married woman reached Sasni

हाथरस: खरीदारों के चंगुल से छूट विवाहिता सासनी पहुंची

Sun, 29 Dec 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Exempted from the clutches of buyers Married woman reached Sasni
खरीदारों के चंगुल से छूट विवाहिता सासनी पहुंची
विज्ञापन

कानपुर की महिला को सहेली ने ही राजस्थान में दिया था बेच
पति ने पत्नी को मुक्त कराया मगर खुद दबंगों का बंधक बना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। धोखे से राजस्थान में बेची गई कानपुर की रहने वाली एक विवाहिता भटकते हुए शनिवार को सासनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर उतर गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस इस महिला को कोतवाली ले आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी सहेली ने ही उसकी बिक्री करवाई थी। यह जानकारी पाकर छुड़ाने गए पति ने उसे तो बंधनमुक्त करवा लिया पर खुद उन दबंगों के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के परिजनों को सूचना दे दी है।
कानपुर देहात के थाना बर्राहट निवासी पीड़िता जाह्नवी (23) पुत्री अमर सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले राकेश उर्फ राजन निवासी इंडियन लाल गली पनकी पावर हाउस कानपुर के साथ हुई थी। उसकी सहेली दिशा पत्नी नीरज निवासी शिवराजपुर कानपुर नगर ने उसको धोखे से खलेरा राजस्थान में बेच दिया। इस घटनाक्रम की सूचना पीड़ित महिला ने अपने पति राकेश को दी। वह महिला का भाई बनकर वहां पहुंच गया और किसी तरह अपनी पत्नी को मुक्त करा लिया, लेकिन खुद उन लोगों के चंगुल में फंस गया।
विज्ञापन

इस महिला का कहना है कि छूटने के बाद वह जयपुर स्टेशन पर पहुंची और वहां से दिल्ली के लिए ट्रेन पर बैठ गई। दिल्ली में उतरने के बाद कुछ मनचले उसके पीछे लग गए। इस कारण महिला दिल्ली से कानपुर की ओर चल दी। रास्ते में शनिवार की शाम वह सासनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर उतर गई। महिला के साथ रामगोपाल पुत्र मुंशीलाल निवासी मोहनपुरा कासगंज भी था। स्टेशन मास्टर ने घटनाक्रम से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पीड़ित महिला एवं युवक को अपने साथ थाने ले आई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजनों के आने के बाद परिजनों की मंशा के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। साथ मिले युवक से महिला का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed