{"_id":"618c141d71df81657e6a007f","slug":"hathras-discussions-on-getting-empty-vile-box-of-kovid-vaccine-in-mursan-mursan-news-ali2778511165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुरसान में कोविड टीके की खाली वाइल का डिब्बा मिलने पर चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुरसान में कोविड टीके की खाली वाइल का डिब्बा मिलने पर चर्चाएं
विज्ञापन
हाथरस : मुरसान में सड़क किनारे मिले डिब्बे में कोरोना की खाली वाइल। संवाद
- फोटो : MURSAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है। कस्बा के सादाबाद मार्ग के निकट सड़क किनारे पर कोरोना टीके की खाली वाइल का डिब्बा 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक पड़ा रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कर्मचारी का ध्यान इस तरफ नहीं गया।
मुरसान के सीएचसी पर रोजाना वैक्सीन को ले जाने और लाने की गिनती भी की जाती है। बुधवार की सुबह जब लोगों ने को वैक्सीन लिखा हुआ यह डिब्बा सड़क किनारे पड़ा देखा तो काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी लोग स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे से बात करते रहे। लोगों ने बताया कि यह डिब्बा उन्हें मंगलवार की सुबह भी इसी जगह पड़ा मिला था और बुधवार की सुबह भी सड़क किनारे पड़ा रहा।
सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को सूचना देने के बाद बुधवार को इस डिब्बे को अस्पताल में जमा कराया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की यह लापरवाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि यह मामला मुरसान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर वरुण चौधरी के संज्ञान में है। डिब्बे को उठवा लिया गया है। रात में देरी तक टीकाकरण का काम हुआ है तो कर्मी इसे बाहर ही रखकर चली गई। डिब्बे में वैक्सीन नहीं थी। खाली वाइल थीं। अगर भरी हुई होतीं तो यह मामला गंभीर होता, फिर भी इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद