फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Crime News: Assistant Professor Accused of Sexually Abusing Girl Students Inside Story

UP: हंसी-मजाक से शुरुआत, देता था महंगे गिफ्ट और ये लालच; 18 माह से छात्राएं कर रही थीं प्रोफेसर की करतूत उजागर

Sat, 22 Mar 2025 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Mar 2025 09:47 AM IST
सार

हाथरस के अय्याश प्रोफेसर को लेकर एक और खुलासा हुआ है। 18 महीने से छात्राएं आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सबूत भेज रहीं थीं। अफसर शिकायतकर्ता को ढूंढ रहे थे। अक्तूबर 2023 में पहली बार छात्राओं ने प्रोफेसर के कारनामों का वीडियो पुलिस को भेजा था। जिले के सभी आला अफसरों तक शिकायती पत्र भेजे गए थे। फोटो और वीडियो भी भेजे गए थे। 

विज्ञापन
Hathras Crime News: Assistant Professor Accused of Sexually Abusing Girl Students Inside Story
Hathras Crime News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस प्रोफेसर रजनीश को पुलिस ने 19 मार्च की रात में प्रयागराज से गिरफ्तार किया है उसके खिलाफ छात्राएं अक्तूबर 2023 से गुमनाम लिफाफे में रखकर वीडियो, फोटो और शिकायती पत्र पुलिस के साथ साथ जिले के सभी अधिकारियों को भेज रही थी। लेकिन अधिकारी शिकायतकर्ता को ढूंढ रहे थे। 
विज्ञापन


कई बार तो गुमनाम पत्रों को प्रोफेसर के खिलाफ साजिश मानकर रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया तो कभी महाविद्यालय के स्टाफ की आपसी खींचतान माना गया। इससे प्रोफेसर का हौसला बढ़ता गया और वह छात्राओं का शोषण करता रहा। 
विज्ञापन


पुलिस को इन दो दिनों के भीतर जो गुमनाम पत्र मिले हैं उनमें कई छात्राओं ने इसका जिक्र किया है। एक छात्रा ने तो यहां तक कहा है कि वह लोग शिकायतें कर रहे थे और महाविद्यालय का प्रबंधन प्रोफेसर का रुतब्ध बढ़ाए जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2024 में उसे चीफ प्रॉक्टर बना दिया गया। प्रॉक्टर बनते ही उसने छात्राओं को और ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। एक छात्रा ने तो यहां तक लिखा है कि उन्हें लगने लगा था कि इसे इसके पापों की सजा कभी नहीं मिलेगी। 
 

क्योंकि शिकायत पर महाविद्यालय में पुलिस भी आती थी लेकिन कुछ देर बैठकर चली जाती थी। किसी ने छात्राओं से बात करने की कोशिश तक नहीं की। जबकि छात्राओं ने उस क्लास का नाम भी लिखा था जिसकी छात्राओं का सबसे ज्यादा शोषण प्रोफेसर ने किया था। 

अगर शिकायतों पर जांच शुरू हो जाती तो प्रोफेसर 2023 में हो जाता गिरफ्तार 
गुमनाम पत्रों पर ध्यान देकर अगर पुलिस-प्रशासन प्रोफेसर की निगरानी कराता। छात्राओं के बयान दर्ज कराए जाते तो उसे 2023 में ही गिरफ्तार किया जा सकता था। लेकिन पुलिस शिकायत करने वाले की तलाश करती रही। तर्क दिया जा रहा था कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए उन्हें सामने आना चाहिए। मगर डरी-सहमी छात्राएं यह सोचकर गुमनाम पत्र और वीडियो भेजती रहीं कि कभी न कभी तो पाप का घड़ा भर ही जाएगा। 

दो दिन बाद ही तोड़ दी थी ऑफिस पर लगाई गई सील 
प्रोफेसर रजनीश के खिलाफ लगातार शिकायतों के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो छात्राओं ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को पत्र भेजा था। तीन माह पहले क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने एक समिति बनाई और उसे जांच के लिए कॉलेज में भेजा।

समिति ने जांच पूरी होने तक भूगोल विभाग में बने रजनीश के ऑफिस पर सील लगा दी थी, ताकि यह साक्ष्यों की प्रभावित न कर सके। इसे दो दिन बाद ही रजनीश ने तोड़ दिया और केबिन में बैठने लगा था। लेकिन न तो किसी अधिकारी ने उससे पूछा कि ऑफिस खुल कैसे गया न ही प्रबंधन ने कोई जानकारी की। 

बेहद डरती थीं छात्राएं 
प्रोफेसर से छात्राएं बेहद डरती थीं। उन्हें डर था कि अगर शिकायत की तो प्रोफेसर उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचा देगा। पुलिस के समक्ष एक छात्रा पहुंची भी थी। उसने कई सारे साक्ष्य उन्हें दिए। पुलिस अफसरों ने छात्रा को समझाने का प्रयास किया। कहा कि आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मगर छात्रा तैयार नहीं हुई। बाद में तय हुआ कि मुकदमा पुलिस द्वारा दर्ज कराया जाएगा। 
 

हंसी-मजाक से करता था शुरुआत, विरोध न होने पर झांसे में ले लेता... 
पीसी बागला महाविद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर रजनीश छात्राओं को मजाक-मजाक में गले लगाने और हंसी ठिठोली से शुरुआत करता था। जब छात्राएं विरोध नहीं करतीं तो उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। किसी ने शुरुआत में ही विरोध कर दिया तो फिर उसे कुछ नहीं कहता था। 

 

छात्रा की शादी हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ भी ऐसा करने की कोशिश की गई तो उसने डपट दिया था और उसके पास नहीं जाती थी। जो छात्राएं विरोध नहीं करतीं, उन्हें यह अपने जाल में फंसा लेता था। महंगे गिफ्ट देता था। नंबर बढ़वाने के चक्कर में जो छात्राएं विरोध नहीं करतीं, यह उसके जाल में फंस जाती थीं और वह उनके साथ वीडियो बना लेता था। उसने उस पर डोरे डाले थे, लेकिन वह सतर्क हो गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: 'अच्छे नंबर चाहिए', छात्राओं के रिकॉर्ड किए गंदे वीडियो, वेब साइट पर डाले; अय्याश प्रोफेसर की पूरी कहानी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed