{"_id":"5f76e0ab8ebc3e9bb80b92b6","slug":"hathras-case-update-former-bjp-mla-accuses-victims-mother-and-brother-for-her-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस मामले में नया मोड़, भाजपा के पूर्व विधायक का दावा- मां और भाई ने की थी बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस मामले में नया मोड़, भाजपा के पूर्व विधायक का दावा- मां और भाई ने की थी बेटी की हत्या
Fri, 02 Oct 2020 01:41 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस सामूहिक दुष्कर्म कांड पेचीदा होता जा रहा है। परिवार और पुलिस के अलग-अलग बयानों की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने युवती की हत्या के लिए परिजनों को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लड़की को उसके भाई और मां ने ही मारा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि चारों युवक निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। वहीं सांसद राजवीर सिंह दिलेर को लेकर उन्होंने कहा है कि उन्हें तो जनता सबक सिखाएगी। बता दें कि सांसद राजवीर सिंह दिलेर भाजपा के ही सदस्य हैं। वह वाल्मीकि जाति से हैं जबकि राजवीर सिंह पहलवान ठाकुर बिरादरी से हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक आरोपी रामू के पिता राकेश ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को इस मामले में क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर ने फंसवाया है। इसकी वजह यह है कि दूसरा पक्ष यानी युवती का परिवार वाल्मीकि जाति का है और सांसद भी इसी बिरादरी के हैं जबकि वे लोग (आरोपी) ठाकुर हैं।
उन्होंने कहा है कि यदि मेरा बेटा दोषी है तो उसे सरेआम गोली मार दी जाए। राकेश ने आरोप लगाया है कि इस मामले में निर्दोष लोग फंसाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि वे ठाकुर जाति के हैं। रवि मेरे बड़े भाई का बेटा और संदीप मेरे सबसे बड़े भाई का नाती है। सभी निर्दोष हैं। यह उनके पड़ोसी हैं। आस-पास में झगड़ा तो चलता रहता है। उन्होंने कहा है कि यह घटना 14 सितंबर को हुई है। पहले केवल संदीप का नाम था।
उसके बाद गांव में राजवीर दिलेर की बेटी मंजू दिलेर ने अपनी फेसबुक पर लिखा है कि उनकी 18 सितंबर को परिजनों से बात हुई और उन्होंने मुझे और नाम बताए। इसके बाद मंजू दिलेर व सांसद ने यह नाम बढ़वा दिए।