फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Case update CBI calls victims mother and brother for interrogation

हाथरस कांड: सीबीआई ने बिटिया की मां और भाई को पूछताछ के लिए बुलाया कार्यालय 

Tue, 03 Nov 2020 02:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Nov 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case update CBI calls victims mother and brother for interrogation
घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

हाथरस की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की जांच पड़ताल लगातार जारी है। मंगलवार को भी सीबीआई ने बिटिया की मां और भाई को पूछताछ के लिए अपने कैंप कार्यालय में बुलाया। परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ इन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को सीबीआई की टीम आरोपियों के घर पर गई थी और उनके परिजनों से पूछताछ की थी। सीबीआई ने गांव के तीन लोगों को अपने शिविर कार्यालय पर भी बुलाया था और उनसे भी इस मामले को लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन


सीबीआई इस केस से जुड़े हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है। इस क्रम में सोमवार को फिर सीबीआई की टीम आरोपी रामू, रवि और संदीप के घर गई थी। यह तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। टीम ने इनके परिजनों से फिर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टीम ने चौथे आरोपी, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, उसके परिजनों को बुला लिया। उनसे भी पूछताछ की। कुछ तथ्य जुटाए। इससे पहले टीम ने गांव के ही तीन लोगों को अपने अलीगढ़ रोड स्थित शिविर कार्यालय पर भी बुलाया। इन्हें चंदपा पुलिस वहां तक ले गई थी। इन लोगों से भी टीम ने काफी देर तक पूछताछ की। बाद में इन्हें वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed